rasulpur name changed rampur : राजस्थान के रसूलपुर गांव का नाम बदलकर रामपुर हुआ। सरकार की अधिसूचना जारी होते ही गांव में जश्न मनाया गया, भगवा रैली निकाली गई।

कोटा. राजस्थान के कोटा जिले की लाडपुरा तहसील के राजस्व विभाग रसूलपुर का नाम अब रामपुर हो चुका है। इस संबंध में राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी की। यह अधिसूचना जारी होने के साथ ही इस गांव में जश्न मनाया गया। गांव में लोगों ने भगवा रैली निकाली। इस दौरान भगवा झंडे भी फहराए गए। साथ ही आतिशबाजी भी की गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दी हरी झंडी

बता दें कि आज से करीब 3 महीने पहले राज्य सरकार के द्वारा इस गांव का नाम परिवर्तन करने को लेकर प्रस्ताव लिया गया था। जिसे नो ऑब्जेक्शन/सहमति के लिए प्रस्ताव को केंद्रीय गृह मंत्रालय भेजा गया था। जहां से स्वीकृति मिलने के बाद अब राज्य सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी की है।

जानिए क्या है रसूलपुर से रामपुर बने गांव की खासियतें

गांव के ही रहने वाले योगेश रेनवाल बताते हैं कि इस गांव की प्राचीन सभ्यता है। यहां नागा साधुओं का अखाड़ा और रामस्नेही संप्रदाय रामद्वारा है। यहां आज भी कई संतों की समाधियां बनी हुई है। करीब 1300 साल पुराने चंद्रेसल मठ और हिंदू संस्कृति से जुड़े कई प्रतीक चिन्ह यहां पर मिलते हैं।

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की मेहनत लाई रंग

  • ग्रामीणों का कहना है कि स्थानीय विधायक कल्पना देवी और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के प्रयासों से यह सार्थक हो पाया है। अब भविष्य में इस गांव को रसूलपुर की जगह रामपुर ही लिखा जाएगा। नाम परिवर्तन से प्रभावित अभिलेखों के संशोधन के लिए जिला कलेक्टर को अधिकृत किया गया है।
  •  बता दें कि अब गांव का नाम परिवर्तित होने के बाद ग्रामीणों को अपने सरकारी दस्तावेजों में भी संशोधन करवाना होगा। संशोधन के बाद ही उनके दस्तावेजों में गांव का नाम रसूलपुर से रामपुर होगा।