राजस्थान के जोधपुर जिले में सिलेंडर डिलिवरी का काम करने वाले एक शख्स ने घर में ही नोट छापने की मशीन लगा ली। दो सौ और पांच सौ के इतने नोट छाप दिए कि खुद को भी पता नहीं, नोट छापकर चला भी दिए।

Fake notes busted in Jodhpur: राजस्थान के जोधपुर जिले में सिलेंडर डिलिवरी का काम करने वाले एक शख्स ने घर में ही नोट छापने की मशीन लगा ली। दो सौ और पांच सौ के इतने नोट छाप दिए कि खुद को भी पता नहीं, नोट छापकर चला भी दिए। अचानक पैसे वाला बना तो इंटेलिजेंस विंग तक इसकी सूचना पहुंच गई। लोकल पुलिस भी नजर रखने लगी। दोनों टीमों की जांच के बाद पता चला कि सिलेंडर डिलीवरी करने वाले ने घर में ही नोट छापने की मशीन लगा ली। उसके पास से पौने तीन लाख रुपए से भी ज्यादा के नकली नोट बरामद किए गए हैं। ये दो सौ और पांच सौ रुपए के नोट हैं। इसके अलावा पहले ही काफी संख्या में नोट चलाए जा चुके हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मामले की जांच कर रही जोधपुर ग्रामीण के औसिंया थाना पुलिस ने बताया कि बाबूराम विश्नोई को अरेस्ट किया गया है। वह बागड़वा की ढाणी महादेव नगर का रहने वाला है। कुछ महीने पहले तक वह महाराष्ट्र में सिलेंडर डिलेवरी करने का काम करता था। लेकिन कुछ दिन पहले ही वापस गांव आ गया था और बेरोजगार था। उसने इंदौर से विशेष प्रिंटर, कागज की कटिंग, कलर और विशेष तरह के केमिकल खरीदें और उनसे नोट छापने लगा। यूट्यूब से नोट छापने के तरीके लगातार सर्च करता रहा और नोट छापता रहा।

जोधपुर पुलिस ने जानकारी जुटाने के बाद की कार्रवाई

शुरुआत में नोट हूबहू नहीं निकले, लेकिन वह लगातार उसे दुरुस्त करता चला गया। आखिर पांच सौ और दो सौ के हूबहू नोट छापने के बाद उसने इन्हें बाजारों में चलाना शुरू किया। उसने कई नोट बाजार में चला भी दिए। लोकल पुलिस को किसी ने सूचना दी कि गांव में रहने वाला बेरोजगार अचानक पैसे वाला बनता जा रहा है। पुलिस ने इंटेलिजेंस को इसकी जानकारी दी और बाद में उसके बारे में जानकारी जुटाई जाती रही। आखिर अब विश्नोई को अरेस्ट कर लिया गया। जब उसे पकड़ा गया तब भी वह नोट ही छाप रहा था। उसके पास से पौने तीन लाख से ज्यादा नकली कैश मिला है। यह पैसा एक दम असली पैसे जैसा है।

ये भी पढ़ें: JEE एडवांस का रिजल्ट जारी, कोटा का देश में गूंजा डंका, जानें किसने ऑल इंडिया किया टॉप?