राजस्थान के दौसा जिले के लालसोट थाना में राहुवास गांव में एक आदमी द्वारा बेहद शर्मनाक घटना को अंजाम देने की कोशिश की गई। जहां आरोपी व्यक्ति ने गांव में रहने वाली चालीस साल की एक महिला के साथ रेप करने को कोशिश की।

राजस्थान क्राइम न्यूज। राजस्थान के दौसा जिले के लालसोट थाना में राहुवास गांव में एक आदमी द्वारा बेहद शर्मनाक घटना को अंजाम देने की कोशिश की गई। जहां आरोपी व्यक्ति ने गांव में रहने वाली चालीस साल की एक महिला के साथ रेप करने को कोशिश की। पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी गांव के घर में रात के करीब एक बजे एक घर में घुस गया। उसने एक दिव्यांग महिला के साथ रेप करने की कोशिश की। पीड़ित महिला अपने पति और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर में सो रही थी। तभी एक शख्स उसके घर पहुंच गया। चुपके से कमरे में अंदर घुसा और महिला को दबोच लिया। उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और उसके हाथ बांध दिए। महिला का पति दूसरे कमरे में सोया हुआ था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आरोपी आदमी ने महिला को लगभग निर्वस्त्र कर दिया था, तभी पति को इसकी जानकारी लग गई। पति कमरे में आया और उसने रेप करने वाले आरोपी को पकड़कर पीट दिया। परिवार और गांव के अन्य लोगों को बुलाया। उसके बाद घर के बाहर ले जाकर उसे पीटा। उसे पेड़ से बांध दिया। उसे अर्धनग्न कर दिया गया। उसके पास से कुछ रुपए और सेक्स पावर बढ़ाने वाली कई गोलियां मिली हैं।

सेक्स पावर बढ़ाने वाली खाई गोली

दौसा जिले के लालसोट थाना क्षेत्र के पुलिस ने बताया कि आरोपी सेक्स पावर बढ़ाने वाली करीब आठ से दस गोलियां खा ली थीं, जिसके बाद उसने महिला का रेप करना चाहा। हालांकि, वो अपने घिनौने काम में कामयाब नहीं हो पाया। उसे गांव वालों ने इतना पीटा गया कि वह अचेत हो गया। उसके बाद धूप में उसे पेड़ से बांध दिया। फिर उसका आधा सिर मूंड दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया हैं। महिला के पति ने यह मुकदमा दर्ज कराया है।

ये भी पढ़ें: पति और प्रेमी दोनों से एक साथ अय्याशी करती पत्नी, फिर जो हुआ वह कईयों के लिए सबक