रिश्ते में मामा लगने वाले एक अधेड़ ने राजस्थान में महज 14 साल की लड़की के साथ बलात्कार कर फरार हो गया है। इस घटना की जानकारी तब लगी, जब बेटी पेट और कमर पकड़कर रो रही थी। ऐसे में जब परिजन डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे, तब जाकर रेप का खुलासा हुआ।

पाली.राजस्थान के पाली जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। 14 साल की लड़की के साथ 16 साल की लड़की के पिता ने बलात्कार किया। इस घटना की जानकारी परिजनों को लगते ही उन्होंने इस मामले में मंगलवार को केस दर्ज कराया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मामा ने किया भानजी के साथ बलात्कार

घटना राजस्थान के पाली जिले से है। पाली जिले में 14 साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। उसने विरोध किया तो उसके मुंह बोले मामा ने उसके साथ मारपीट की और जबरदस्ती अपनी हवस शांत की। बच्ची रोते हुए घर पहुंची, उसने पहले ही धमकाया अगर मां या किसी को कुछ बताया तो पूरे परिवार को जान से खत्म कर देगा। बच्ची 2 दिन पेट और कमर पकड़कर रोती रही, लेकिन उसने मां को कुछ नहीं बताया।‌ मां ने जब प्यार से पूछा तो उसने बताया कि मामा ने उसके साथ गलत किया। अब इस घटना के बाद सोजत रोड थाने में मुकदमा दर्ज कराया है, आरोपी फिलहाल फरार है।

14 साल की बच्ची से रेप

पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र में स्थित गांव का यह मामला है । गांव में एक महिला अपनी 14 साल की बेटी के साथ रहती है। उसके पति दूसरे शहर में काम करते हैं। वह गांव के ही एक व्यक्ति के यहां खेती-बाड़ी संभालती है।‌ वह उसका मुंह बोला भाई है।‌ दोनों परिवारों का एक दूसरे के घर आर जाना है।

20 जनवरी को किया बलात्कार

दर्ज रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने बताया 20 जनवरी की शाम को मां जब खेत से लौटी तो पता चला बेटी घर में बैठी रो रही है। उसने पूछा तो बेटी ने कोई जवाब नहीं दिया । 21 और 22 तारीख को भी बेटी दर्द के मारे रोती रही, लेकिन मां को कोई जानकारी नहीं दी। 22 तारीख की शाम को जब मां अपनी बेटी को जबरन डॉक्टर के लिए गई तो डॉक्टर के पास पहुंचकर पता चला बेटी के साथ रेप हुआ है। कल शाम इस घटना के बारे में मुकदमा दर्ज कराया गया है। आज बच्ची का मेडिकल कराया गया है।

आरोपी फरार

पुलिस ने बताया कि आरोपी फरार है।‌ जिस दिन यह घटना हुई उसे दिन आरोपी की पत्नी और बेटी भी खेत पर गए थे। लेकिन आरोपी बहाना बनाकर वापस खेत से आ गया था।‌ वहां से लौटने पर उसने नजदीक ही रहने वाली 14 साल की अपनी भांजी को घर बुलाया और उसके साथ गलत काम किया। आरोपी खुद 16 साल की बेटी का पिता है। उसकी उम्र करीब 45 साल है।