पैसे के चक्कर में एक बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। बेटा पिता से पैसे मांग रहा था। लेकिन उन्होंने देने से इंकार किया तो नशे में चूर बेटे ने अपने ही पिता को मौत के घाट उतार दिया।

पाली. राजस्थान के पाली जिले के जेतपुरा स्थित केरल गांव में एक बेटे ने ही अपने पिता की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार मृतक चुराराम गांव में ही भंवरलाल के खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान उनका बेटा ताराराम वहां आया और शराब के नशे में उसने अपने पिता से झगड़ा करना शुरू कर दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नशे में चूर था बेटा

अक्सर जब बेटा बड़ा हो जाता है तो उसके माता-पिता यही सोचते हैं कि अब तो उनका बेटा उनकी सेवा करेगा। लेकिन राजस्थान के पाली जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां शराब के नशे में चूर एक बेटे ने अपने ही 65 साल के पिता की हत्या कर दी।

कुल्हाड़ी से वार कर हत्या

इसी दौरान न जाने अचानक क्या हुआ तो बेटे ने पिता पर धारदार कुल्हाड़ी से सात बार किया। जिससे कि उसके पिता की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं परिजनों का कहना है कि ताराराम की पत्नी उसे पहले ही छोड़कर जा चुकी है। क्योंकि ताराराम शराबी है और पहले भी कई बार लोगों से झगड़ा कर चुका है।

लटक गई पिता की गर्दन

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जब बेटे ने अपने पिता पर वार किया तो पिता की गर्दन एक बार तो लटक गई। जब बेटे ने पिता पर हमला किया तो बाकी परिजन वहां पहुंचे लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। दरअसल आरोपी युवक अपने पिता से रुपए मांगने के लिए खेत गया था। लेकिन जब पिता ने पैसे देने से मना किया तो उसने हमला किया।