राजस्थान पुलिस ने एक ऐसे हत्यारे को गिरफ्तार किया है, जिसकी पुलिस को 32 साल पहले से तलाश थी। यानि प्रदेश में 6 सरकारें बदल गईं, लेकिन उसे नहीं पकड़ सकीं। अब जाके वो हाथ लगा है। आरोपी कहानी  क्राइम पेट्रोल से भी ज्यादा शॉकिंग है।

जयपुर. राजस्थान की बांरा थाना पुलिस ने हत्या के आरोप में 32 साल से फरार चल रहे बीस हजार के इनामी आरोपी को आखिर अरेस्ट कर लिया है। उसने सिर्फ इतनी सी बात पर अपनी पहली पत्नी की हत्या कर दी थी कि पत्नी ने कहा था खाना दूसरी पत्नी गर्म कर देगी, मेरे सिर में दर्द है। इतनी सी बात पर पत्नी को जलाकर मार दिया। फिर दूसरी पत्नी को भी छोड़कर फरार हो गया। तीसरी शादी कर ली। तीसरी शादी के बाद पांच संताने हुई, लेकिन अब बुढापे में उसे अरेस्ट कर लिया गया। अब बाकि बुढ़ापा जेल में ही कटना तय है। मामला सदर थाना इलाके का है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक कटोरी सब्जी के लिए कर दिया पत्नी का मर्डर

पुलिस ने बताया कि 70 साल के हरजी भील को कोटा के विज्ञान नगर थाना इलाके में स्थित एक गांव से अरेस्ट किया गया है। पुलिस ने बताया कि 32 साल पहले बांरा जिले में रहने वाले हरजी भील की पत्नी चाहन्या बाई की उसने हत्या कर दी थी। वह चाहन्या बाई के साथ ही दुर्गा बाई नाम की एक और महिला को पत्नी की तरह घर में रखता था। उस रात वह शराब पीकर घर आया था। उसने चाहन्या बाई को खाना गर्म करने की कही तो उसने कहा कि उसके सिर में दर्द है, वह दुर्गा बाई को खाने के लिए कह दे, वह गर्म कर देगी। इसी बात पर हरजी भील को गुस्सा आ गया। उसने सोई हुई चाहन्या बाई पर केरोसीन की पीपी उढेल दी और आग लगा दी। आग लगाने के दौरान उसका भी हाथ जल गया। बाद में वह मौके से फरार हो गया और फिर कभी नहीं लौटा।

6 सरकार बदल गई जब हाथ आया हत्यारा

आरोपी ने भागकर इसी बीच बाली बाई नाम की एक और महिला से शादी कर ली। 32 साल में अपना परिवार बढ़ाया और अब उसके पांच बच्चे हैं। बांरा पुलिस ने बताया कि हरजी भील करीब दो साल से कोटा में काम कर रहा था। उस पर कुछ साल पहले बांरा पुलिस ने बीस हजार का इनाम भी रखा था। अब उसे अरेस्ट कर लिया गया है। उसकी उम्र करीब 70 साल है। उसके परिवार तक को पता नहीं था कि वह हत्या का आरोपी है।