राजस्थान के बीकानेर शहर में लूणकरणसर थाना इलाके में पुलिस ने एक घर में छापा मारकर नकली नोटों का बड़ा स्टॉक बरामद किया है। आरोपियों ने घर में ही नोट छापने का कारखाना लगा लिया गया था।

राजस्थान में नकली नोट। राजस्थान के बीकानेर शहर में लूणकरणसर थाना इलाके में पुलिस ने एक घर में छापा मारकर नकली नोटों का बड़ा स्टॉक बरामद किया है। आरोपियों ने घर में ही नोट छापने का कारखाना लगा लिया गया था। इसके लिए उन्होंने प्रिंटर और आधुनिक मशीनों का पूरा सिस्टम फिट करके रखा था। इसकी मदद से धड़ाधड़ नोट छापे जा रहे थे। वे लोग अधिकतर नोट पांच - पांच सौ रूपए के नोट छाप रहे थे। उन्हें नोट छापने का ऑर्डर यूपी के आगरा से मिला था और उन्हें जल्द ही डिलेवर किया जाना था। हालांकि, पुलिस ने ठिकाने पर छापेमारी कर पूरा खेल बिगाड़ दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुलिस ने बताया कि नकली नोट छापने के मामले में वेद प्रकाश और विनय कुमार को अरेस्ट किया गया है। नकली नोट छापने का काम वेद प्रकाश के घर किया जाता था। वेद ने पुलिस को बताया कि 50-50 की गड्डी तैयार की जाती थी। उनके ऊपर और नीचे पांच सौ रुपए के एक एक असली नोट लगाए जाते थे और बीच में 500 सौ रुपए जैसे असली दिखने वाले नोट लगाए जाते थे। उसके बाद गड्डी को बंडल में पैक किया जाता था और हर बंडल में करीब दस लाख रुपए रख जाते थे। प्रिंटर मशीन, कटर मशीन और अन्य मशीनों की मदद से यह कारखाना चलाया जा रहा था।

राजस्थान पुलिस को मिले 55 लाख रुपए

पुलिस ने बताया कि वेद प्रकाश के पास से 55 लाख रुपए के नकली नोट बरामद किए गए हैं। वह कितने समय से यह काम कर रहा है, इसकी जांच कर रहे हैं। लेकिन जानकारी में सामने आया है कि वह काफी समय से इस काम में लिप्त है। उसने बताया कि ऑर्डर आगरा के एक शख्स ने दिया था। उसका माल तैयार है। उसने कहा कि डिलेवरी जहां करनी है, उसके लिए कुछ घंटे पहले ही फोन आएगा। वह फोन आने से पहले ही पुलिस ने 55 लाख के जाली नोट बरामद कर लिए हैं।

ये भी पढ़ें: राजस्थान के भीलवाड़ा में एक पत्नी का अजीब कांड, पति को इसलिए जहर देकर मारा क्योंकि वो पढ़ी-लिखी थी