राजस्थान रोडवेज की बसों को अब ट्रेन की तरह ट्रैक किया जा सकता है! 'RSRTC Live' ऐप से लाइव लोकेशन और आगमन समय की जानकारी मिलेगी, जिससे यात्रियों को बस स्टैंड पर बेवजह इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा।

जयपुर. सफर के दौरान बस के इंतज़ार में परेशान होने वाले यात्रियों के लिए अब राहत भरी खबर है। राजस्थान रोडवेज अब टेक्नोलॉजी की रफ्तार से आगे बढ़ रही है और यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं को 'स्मार्ट ट्रैवल' की दिशा में ले जा रही है। अब यात्रियों को रोडवेज बस की लोकेशन और आगमन समय की जानकारी ठीक वैसे ही मिलेगी जैसे ट्रेन में PNR सिस्टम से मिलती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

GPS और AI की मदद से एप करेगा काम

राजस्थान रोडवेज विभाग ने यात्रियों के लिए ‘RSRTC Live’ नामक एक विशेष मोबाइल एप विकसित किया है, जिसकी मदद से अब बसों की लाइव ट्रैकिंग, दूरी और आगमन का अनुमान मोबाइल स्क्रीन पर देखा जा सकेगा। यह तकनीक GPS और AI के मेल से काम करती है, जो ट्रैफिक और मौसम की स्थितियों को ध्यान में रखते हुए वास्तविक समय की जानकारी देती है।

जयपुर, अहमदाबाद, जोधपुर, बाड़मेर, उदयपुर की बसें एप से जुड़ेंगी

पाली की बसें होंगी हाईटेक पाली जिले की 36 से अधिक बसों को इस सिस्टम से जोड़ा जा रहा है, जो जयपुर, अहमदाबाद, जोधपुर, बाड़मेर, उदयपुर और अन्य प्रमुख रूटों पर चलती हैं। इसका मतलब है कि अब पाली से सफर करने वाले यात्रियों को "बस कब आएगी?" जैसे सवालों से छुटकारा मिलेगा।