राजस्थान में राजाओं का शासन भले ही चला गया, पर राजपरिवार आज भी हैं। उनके पास बेशुमार संपत्ति है, कई किले और होटल के मालिक हैं।

जयपुर. राजस्थान को वैसे तो राजाओं का राज्य कहा जाता है। यहां भले ही राजाओं का शासन समाप्त हो चुका हो लेकिन राजस्थान के हर एक कोने में आज भी कई राजपरिवार रहते हैं। इन राज परिवारों के पास बेशुमार संपत्ति है। इतना ही नहीं राजस्थान की कई टॉप होटल का संचालन भी इनके द्वारा किया जाता है। यहां तक कि प्रदेश की डिप्टी सीएम दीया कुमारी खुद भी राज परिवार की सदस्य है। आज जानिए राजस्थान के राज परिवारों की संपत्ति के बारे में.....

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

उदयपुर राज परिवार की संपत्ति

सबसे पहले बात राजस्थान के उदयपुर राज परिवार की। हाल ही में इसी राजपरिवार के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ का निधन हो गया था। विधायक विश्वराज सिंह भी इसी राज परिवार से आते हैं। उदयपुर का सिटी पैलेस, होटल लेक पैलेस और उदयपुर की कई मशहूर इमारतें इसी राज परिवार की है। जिनकी वर्तमान में अरबों रुपए कीमत है।

जोधपुर का राठौड़ वंश की दौलत…

इसी तरह राजस्थान का जोधपुर राठौड़ वंश। वर्तमान में महाराजा गजसिंह इसके उत्तराधिकारी है। जोधपुर में स्थित उम्मेद भवन,मेहरानगढ़ किला इन्हीं की संपत्तियां है। इसके अतिरिक्त उनके द्वारा कई होटलों का संचालन भी किया जा रहा है।

जयपुर के कछवाहा वंश

तीसरा नंबर पर आते हैं जयपुर के कछवाहा वंश का परिवार। प्रदेश की डिप्टी सीएम दीया कुमारी इसी की सदस्य। यहां के अंतिम महाराजा भवानी सिंह थे। इस राज परिवार के पास वर्तमान में जयपुर का सिटी पैलेस,रामबाग पैलेस और अन्य कई संपत्तियां है।

बीकानेर का राठौड़ वंश

बीकानेर का राठौड़ वंश, जिसके महाराज रविराज सिंह का साल 2022 में हार्ट अटैक हो गया था। इस राजपरिवार के नाम 2.84 लाख बीघा जमीन भूदान करने का रिकॉर्ड है। इनके पास बीकानेर में लालगढ़ पैलेस सहित कई संपत्तियां हैं।

अलसीसर राज परिवार

राजस्थान के पूर्व राजपरिवारों में अलसीसर राज परिवार भी शामिल है। वर्तमान में अभिमन्यु सिंह इस परिवार के प्रमुख है। इनके पास जयपुर और रणथंभौर में कई बड़ी हवेलियां है। इतना ही नहीं अलसीसर में इन्होंने अपनी हवेली को एक हेरिटेज होटल में तब्दील कर दिया है।