बारसात के दिनों में सांपों के काटने से जुड़ा मौत का मामला काफी आता है। ऐसा इसलिए क्योंकि बारिश के समय में सांप सुरक्षित स्थानों की तलाश में घर के आस-पास चले जाते हैं।

राजस्थान न्यूज। राजस्थान के टोंक जिले में रील बनाने के कुछ देर बाद एक लड़की की सांप काटने के कारण मौत हो गई। हर दिन की तरह पीड़ित लड़की सवेरे घर का काम कर रही थी। तभी झाड़ू लगाने के दौरान बेड के नीचे रखे हुए कपड़ों को हटाया तो वहां बैठे कोबरा ने हाथ पर डस लिया। लड़की को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया , जहां शनिवार दोपहर में उसकी मौत हो गई। साथ ही सोशल मीडिया वाले दोस्त भी इस घटना के बाद से हैरान है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

टोंक जिले के दूनी तहसील में स्थित घाड कस्बे में रहने वाली दीपा साहू सिर्फ 19 साल की थी। वो अपने परिवार और भाई-बहन के साथ रहती थी। बड़ी बहन की शादी कुछ समय पहले हो गई थी। कक्षा 12 के बाद दीपा ने पढ़ाई छोड़ दी थी। वह करीब 4 साल से सोशल मीडिया पर एक्टिव थी। साथ ही घर का कामकाज भी देखती थी। उसके बनाए वीडियो इंस्टाग्राम पर और फेसबुक पर वायरल होते थे। यही कारण है कि उसके 1 लाख 36 हजार से भी ज्यादा फॉलोअर्स थे।

मौत से कुछ घंटे पहले भी बारिश पर बनाई थी रील

दीपा ने शुक्रवार को ही बारिश के मौसम में छतरी लेकर एक रील बनाई थी। जिसे भी इंस्टाग्राम पर डाला था और यह भी वायरल हो गई थी। उसके बाद दीपा ने कोई रील नहीं बनाई थी। परिवार के सदस्यों का कहना था कि वह सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहती थी। वहीं दीपा के माता-पिता कमाने के लिए एक होटल में काम करते हैं। जो टोंक जिले में ही है, लेकिन घर से दूर है। इस वजह से माता-पिता कभी कभार ही घर आते थे।

View post on Instagram

स्नेक कैचर ने बताई सांप के काटने की वजह

टोंक जिले के स्नेक कैचर रविंद्र ने बताया कि बारिश के समय सांप, बिच्छू और अन्य बिल में रहने वाले जानवर घरों में अंधेरी जगह पर जाकर छुप जाते हैं। उनके बिलों में पानी भर जाता है। इस कारण वे सुरक्षित ठिकाना तलाश करते हैं। लेकिन कई बार यह ठिकाना हमारा बेड, सोफा, यहां तक की जूते भी हो सकते हैं। इन जगहों पर नमी रहती है और अंधेरा रहता है। यही कारण है कि ऐसी जगह पर साफ सफाई करने से पहले अच्छी तरह देखभाल करना जरूरी है। दीपा भी आज सवेरे झाड़ू लगा रही थी ,इस दौरान उसे सांप ने काट लिया था।

ये भी पढ़ें: बिहार के नवादा में अनोखा बदलाः सांप ने युवक को काटा, पलटकर युवक ने 2 बार सांप को काटा-जानें कौन मरा