बिहार के नवादा के रजौली से एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने सांप को काट लिया, जिसे सांप की मौत हो गई।

बिहार में आदमी ने सांप को काटा। बिहार के नवादा के रजौली से एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने सांप को काट लिया, जिसे सांप की मौत हो गई। पेशे से 35 साल के रेलवे कर्मचारी संतोष लोहार ने मंगलवार (2 जुलाई) की रात खाना खाने के बाद सोने के लिए जा रहा था। तभी एक सांप ने उसे काट लिया। इसके तुरंत बाद उसने सांप को पकड़ लिया और उसे 2 बार काट लिया। उसका मानना था कि ऐसा करने से सांप का जहर उससे मार देगा। ठीक ऐसा करने से सच में सांप मर गया। सब कुछ हो जाने के बाद लोगों ने संतोष को रजौली अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉ. सतीश चंद्र सिन्हा ने तुरंत इलाज किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रजौली अनुमंडल अस्पताल के डॉक्टर ने कहा कि पीड़ित व्यक्ति पर इलाज का असर अच्छा हुआ है। इसके बाद उसे अगले सुबह छु्ट्टी दे दी गई। इस घटना ने इस क्षेत्र में सांप काटने के संबंध में प्रचलित लोककथाओं को रेखांकित किया, जो उस विश्वास को दर्शाती है, जहां सांप को काटने पर जहर का घातक प्रभाव वापस सांप में ही चला जाता है। हालांकि, साइंस के मुताबिक ये सब अंधविश्वास है।

ये भी पढ़ें: प्रेमी का प्राइवेट पार्ट काटकर प्रेमिका ने टॉयलेट में डालकर चला दिया फ्लश

संतोष ने सांप को काटने की बताई वजह

संतोष नाम के युवक ने जिसने सांप को काटने का कारनामा किया उसे लोगों ने सांप को काटने की वजह पूछी। लोगों ने पूछा कि सांप को क्यो काट लिया, डर नहीं लगा। इस पर संतोष ने कहा कि गांव में क टोटका माना जाता है कि जब आपको किसी ने सांप ने काटा है तो बदले में उस सांप को तीन बार काट लेना चाहिए। इसके चलते इंसान के अंदर का जहर वापस सांप में चला जाता है। हालांकि, एशियानेट न्यूज हिंदी इस तरह की बातों का बिलकुल भी समर्थन नहीं करता है।

ये भी पढ़ें: बिहार में 15 दिनों के भीतर गिरा 7वां पुल धराशायी, आखिर क्यों हो रहा है ऐसा? जानें इसके पीछे की वजह