IRCTC  Tour Package : मानसून सीजन में IRCTC शानदार धार्मिक टूर पैकेज लेकर आई है। इस आध्यात्मिक यात्रा में ‘भारत गौरव ट्रेन’ से पुरी, गंगासागर, ज्योतिर्लिंग और अयोध्या के दर्शन कर सकते हैं। इसलिए महज आपको 18,600 रुपए देने होंगे। 

IRCTC News : अगर आप धार्मिक यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। भारतीय रेलवे यानि आईआरसीटीसी आपके लिए शानदा और बेस्ट आध्यात्मिक टूर पैकेज लेकर आई है। यह यात्रा ‘भारत गौरव पर्यटक ट्रेन’ के जरिए 9 सितंबर 2025 को इंदौर से शुरू होगी। जो कि कुल 10 रात और 11 दिन की होगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

देश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के करें दर्शन

इस यात्रा में आपको देश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के दर्शन करने को मिलेंगे। यात्रा में पुरी (जगन्नाथ मंदिर), गंगासागर (कोलकाता के पास), बाबा बैद्यनाथ धाम (जसीडीह), काशी विश्वनाथ (वाराणसी) और अयोध्या (रामलला दर्शन) जैसे पवित्र स्थल शामिल हैं।

18,600 रुपए में खाना और घूमना सब

  • आईआरसीटीसी ने इस यात्रा को बहुत ही सुविधाजनक और आरामदायक बनाया है।
  •  ट्रेन में आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं और इसमें रहने, खाने और घूमने की सारी व्यवस्थाएं शामिल हैं।
  •  यात्रियों को कहीं भी अलग से कुछ खर्च नहीं करना पड़ेगा।
  •  इस पूरे टूर की कुल कीमत ₹18,600 प्रति व्यक्ति रखी गई है। 
  •  ट्रेन से सफर, होटल में ठहरने और शाकाहारी भोजन और बसों से दर्शनीय स्थलों की यात्रा शामिल है।

क्या है IRCTC का उद्देशय

आईआरसीटीसी का उद्देश्य इस तरह की ट्रेन यात्राओं के जरिए देश के लोगों को भारत की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत से जोड़ना है। साथ ही ये यात्राएं उन इलाकों की स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूत करती हैं।

इस वेबसाइट के जरिए कर सकते हैं टिकट बुक

  • इस यात्रा के लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है। इच्छुक यात्री IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट www.irctctourism.com/bharatgaurav पर जाकर टिकट बुक कर सकते हैं।
  •  इसके अलावा आप इन हेल्पलाइन नंबरों पर भी जानकारी ले सकते हैं: 9321901865, 9321901862, 9321901866, 9321901832। तो देर किस बात की? 
  • इस अनोखी और पवित्र यात्रा का हिस्सा बनें और अपने जीवन को आध्यात्मिक अनुभवों से भर दें।