Schools Open Today 1st July : स्कूल आज से खुल गए हैं और बच्चों के लिए दो अच्छी खबरें आई हैं। नए सत्र में कुल 130 दिन की छुट्टियां रहेंगी और 253 दिन पढ़ाई होगी। शिक्षा विभाग ने नया शैक्षणिक पंचांग जारी कर दिया है।

schools open for admission 2025 : 1 जुलाई से स्कूल खुल गए हैं। या फिर यूं कहें कि करीब डेढ महीने के अवकाश के बाद स्कूलों में अब पढ़ाई शुरू हो गई है। इस बीच स्कूल शुरू होने से ठीक पहले शिक्षा विभाग ने साल 2025-26 के लिए शिविरा पंचाग भी जारी कर दिया है। पंचांग के अनुसार इस सैशन में बच्चों को 253 दिन ही पढ़ने जाना होगा, बाकि के दिन अवकाश रहेगा। अवकाश की पूरी जानकारी भी जारी कर दी गई है। यह सत्र आज से शुरू होकर अगले साल 30 जून को समाप्त होगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कैसा है शिक्षा विभाग का 2025 का कैलेंडर

शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार सरकारी स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया 31 जुलाई तक जारी रहेगी। उसके बाद किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस बार भी 16 मई तक शिक्षा सत्र जारी रहेगा। इस बीच 235 दिन स्कूल खुलेंगे और सब कुछ हर साल की तरह रहेगा। स्कूलों में इस बार भी 39 अलग-अलग उत्सव मनाए जाएंगे। इसके अलावा सार्वजनिक अवकाश और रविवार के अवकाश मिलाकर कुल 130 दिन स्कूल बंद रहेंगे। 12 से 14 दिसम्बर के बीच अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सरकार ने जो पंचांग जारी कर दिया है, उसी आधार पर पूरा साल पढ़ाई होगी।

राजस्थान में इतने दिन बंद रहेंगे 70 हजार स्कूल

उल्लेखनीय है कि राजस्थान में सरकारी और निजी मिलाकर करीब सत्तर हजार से भी ज्यादा विद्यालय हैं। आज पहली जुलाई से सभी एक साथ खुल गए हैं। ऐसा करीब दस साल के बाद हो रहा है कि पहली जुलाई से स्कूल खुल रहे हैं। दस साल के दौरान कभी स्कूलों को जल्दी तो कभी लेट खोला जा सका था। लेकिन इस बार सब पंचांग के अनुसार किया जा रहा है। यह भी अच्छी बात रही है कि इस बार शिक्षा विभाग ने स्कूल सैशन शुरू होने के एक दिन पहले ही पंचांग जारी कर दिया है। पिछली साल यह पंचांग जुलाई के अंत में जारी किया गया था। इस बीच सरकार ने 177 सरकारी स्कूलों को प्रमोट किया है और इसके अलावा 289 विद्यालयों में विज्ञान संकांय भी शुरू किया गया है।