बीकानेर. राजस्थान से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां बीकानेर में एक बहू को इतना गुस्सा आया कि उसने लाठी से पीट-पीटकर ससुर की हत्या कर दी। इतना ही नहीं पूरी रात ससुर खून से लथपथ हालत में तड़पता रहा और वो सकून की नींद सोती रही। 

बीकानेर. राजस्थान के बीकानेर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बीते दिनों एक कमरे में वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक की पुत्रवधू को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि बहू अपने ससुर की शराब की लत से परेशान थी। जिसने रात के समय कमरे में सो रहे अपने ससुर की पीट-पीटकर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रातभर ससुर खून से लथपथ तड़पता रहा और बही सोती रही

बीकानेर की नोखा पुलिस ने बताया कि 2 फरवरी को सूचना मिली कि विष्णु नगर निवासी पूनम सिंह अपने मकान के कमरे में मृत पड़ा मिला है। विश्व की पीट-पीटकर हत्या की गई है। मौके पर पुलिस ने डॉग स्क्वायड से साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच में संदेह हुआ कि किसी परिवार के सदस्य ने ही यह काम किया है। इसके बाद पुलिस ने उसकी बहू भंवरी देवी से पूछताछ की तो उसने हत्या करना कबूला जिसके बाद भंवरी देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ससुर को लाठी से पीट-पीटकर बहू ने मार डाला

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया भंवरी ने बताया कि उसकी सास पहले ही मर चुकी थी। ससुर शराब पीकर पूरे दिन गाली गलौज करता था। 2 फरवरी की रात को भी पूनम सिंह ने शराब के नशे में गाली-गलौच की। इसके बाद अपने कमरे में जाकर सो गया। ऐसे में गुस्से में आकर भंवरी ने सोते हुए अपने ससुर पर लाठियों से दनादन वार किए। शराब के नशे में वह उठ भी नहीं पाया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ससुर को मौत के घाट उतारने के बाद बहू खुद अपने कमरे में जाकर सो गई।