जोधपुर से एक शॉकिंग खबर है, जहां शादी के डेढ़ महीने बाद ही पत्नी ने अपने पति को खौफनाक तरीके से थर्ड डिग्री दी। हाथ पैर तुड़वा दिए-नाक कटवा दी। अब वो अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है।

जोधपुर. प्रेमी से शादी करने के लिए पहले तो लड़की ने अपने पूरे परिवार से विरोध किया । परिवार के मना करने के बावजूद भी शादी की, लेकिन प्यार का यह भूत डेढ़ महीने में ही उतर गया। पति-पत्नी में जरा सा विवाद क्या हुआ पत्नी ने अपने भाइयों को बुला लिया। पति को पिटवा दिया, उसके हाथ पैर तुड़वा दिए और नाक कटा दी। घटना राजस्थान के जोधपुर जिले की है। पुलिस पत्नी, उसके भाई उसके पिता और परिवार के अन्य लोगों को तलाश कर रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पति को करानी बड़ी प्लास्टिक सर्जरी

दरअसल, जोधपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्र में स्थित झावर गांव में रहने वाले चेलाराम ने पुलिस थाने में अपनी पत्नी, ससुर और सालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना गुरुवार रात की है । आज चेलाराम की प्लास्टिक सर्जरी की जाएगी, पुलिस ने कल शाम मुकदमा दर्ज किया है।

डेढ़ महीने पहले दोनों ने की थी लव मैरिज

जोधपुर पुलिस ने बताया कि चेलाराम जोधपुर के ही झावर गांव का रहने वाला है। उसने करीब डेढ़ महीने पहले नजदीक के गांव में रहने वाली एक लड़की से शादी कर ली थी। दोनों ने लव मैरिज की थी। बाद में दोनों अपने घर से भाग गए थे । पुलिस ने दोनों को पकड़ा था उसके बाद दोनों ने साथ रहने के लिए सहमति दी थी । इस पर पुलिस ने दोनों के परिवार वालों को चेतावनी दी थी। जयपुर में रहने के दौरान दोनों को पकड़ा गया था। बाद में दोनों ने पाली जिले की इंदिरा कॉलोनी में किराए पर कमरा ले लिया था।

 पेड़ से बांधकर सरियों से मार मारकर हाथ पैर तोड़ दिए

करीब डेढ़ महीने से चेलाराम और उसकी पत्नी रह रहे थे। लेकिन करीब सात दिन पहले किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया । इस पर चेलाराम की पत्नी ने अपने पिता और भाई को झगड़े की जानकारी दी। भाइयों ने जीजा को सबक सिखाने की तैयारी कर ली। गुरुवार रात जोधपुर से किर लेकर दोनों भाई अपने जीजा चेलाराम के घर पहुंचे। वहां चेलाराम को कहा कि सारे गिले शिकवे खत्म करके परिवार दोनों को अपनाना चाहता है और अभी साथ में बुलाया है। चेलाराम उसकी पत्नी और दोनों साले कार से जोधपुर के लिए रवाना हो गए । जोधपुर जिले में एंट्री करते ही दोनों सालों ने अपने जीजा को पेड़ से बांध और सरियों से मार मार कर हाथ पैर तोड़ दिए । उसके बाद तेज धार वाले चाकू से नाक काट ली। पत्नी यह सब कुछ देखती रही।चेलाराम के भाई ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। कल रात को पुलिस ने चेलाराम के बयान दर्ज किए हैं । अब इस पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो सका है। पुलिस ने चेलाराम की पत्नी , उसके ससुर, दोनों सालों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है ।सभी को तलाशा जा रहा है।