राजस्थान की राजधानी जयपुर से होली के हुड़दंग के बीच चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक जापानी लड़की के साथ रंग लगाने के बहाने जबरदस्ती की गई। पुलिस ने इन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जयपुर. सोशल मीडिया पर पिछले 3 दिन से दिल्ली के पहाड़गंज इलाके का एक वीडियो वायरल हो रहा है । इस वीडियो में एक जापानी लड़की के साथ कुछ लड़के जबरन होली खेलते हुए दिख रहे हैं और उसके साथ मारपीट और धक्का-मुक्की करते हुए दिखाई दे रहे हैं । एक सनकी लड़के ने तो लड़की के सिर पर अंडा तक फोड़ दिया । इस पूरे घटनाक्रम में दिल्ली पुलिस ने अब तक तीन गिरफ्तारी की है। कुछ अन्य लड़के हैं , उनकी तलाश की जा रही है । वह लड़की भारत छोड़कर अब बांग्लादेश चली गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

विदेशी मेहमानों में से 2 लड़कियों के साथ बदसलूकी की गई

दिल्ली जैसा ही एक घटनाक्रम जयपुर के विधायक पुरी थाना क्षेत्र में भी सामने आया है । दरअसल इस बार राजस्थान सरकार की ओर से विधायक पुरी थाना क्षेत्र में स्थित खासा कोठी में सरकारी होली का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में हर साल बड़ी संख्या में विदेशी मेहमान भी होली खेलने आते हैं इस बार भी ऐसा ही हुआ। क्योंकि कोरोना काल के कारण होली का यह त्यौहार 3 साल बाद मनाया गया , इसलिए बड़ी संख्या में विदेशी मेहमान यहां मौजूद रहे । लेकिन इन विदेशी मेहमानों में से 2 लड़कियों के साथ बदसलूकी की गई। दोनों लड़कियां बैंकॉक के रहने वाली थी। होली पर इस तरह के अभद्र व्यवहार के कारण दोनों ने बीच में ही होली का त्यौहार छोड़ दिया और अपने होटल में चली गई ।

दोनों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तर

बाद में इसकी सूचना उन्होंने अपने गाइड के जरिए पुलिस को दी । पुलिस ने इस मामले में अब रविवार शाम एक आरोपी को अरेस्ट किया है। उसका एक साथी अभी फरार है , पुलिस को कुछ फुटेज दिए गए हैं। इन फुटेज के आधार पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।