राजस्थान के बांसवाड़ा जिले से शर्मनाक खबर सामने आई है। जहां एक सनकी आशिक ने एक लड़की के साथ ऐसी हैवानियत की है कि पुलिस और डॉक्टर का भी दिल दहल गया।

बांसवाड़ा (राजस्थान). 18 साल की लड़की को साथ ले जाने के लिए लड़के ने उसका हाथ पकड़ा और अपने साथ ले जाने लगा। लड़की ने इंकार कर दिया तो लड़के ने जेब से चाकू निकाला और आठ से दस बार लड़की को काट दिया। उसे खून से लथपथ हालात में छोड़कर आरोपी फरार हो गया। उसकी तलाश पूरे जिले की पुलिस कर रही है। घटना के बाद अब कल रात पर्चा बयान के आधार पर केस दर्ज किया गया है। मामला बांसवाड़ा जिले का है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पेट और गर्दन में दनादन मारे चाकू

जांच कर रही कुशलगढ़ पुलिस ने बताया कि थाना इलाके में स्थित गांव की रहने वाली शीतल कुमारी करीब 18 साल की है। उसे पंद्रह से ज्यादा टांके लगाए गए हैं। हाथ , कंधे और गर्दन पर गंभीर घाव है। वह कल सवेरे कॉलेज गई थी। प्रथम वर्ष की छात्रा है। दोपहर बाद वापस लौट रही थी। इसी दौरान गांव में अपने एक दोस्त के साथ मंदिर की सीढ़ियों पर बैठी थी। तभी वहां उसके गांव का ही रहने वाला संजय आ गया। संजय ने शीतल का हाथ पकड़ा और साथ ले जाने की कोशिश की।

इस वजह से हैवान बन गया युवक

शीतल ने मना किया तो संजय ने जेब से चाकू निकाला और शीतल को कई बार चाकू मारे। उसे खून से सनी हालत में वहीं छोड़कर वह फरार हो गया। शीतल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कल रात उसने पुलिस को पर्चा बयान के आधार पर तमाम जानकारी दी है और केस दर्ज कराया है। शीतल ने कहा कि संजय कई दिनों से दोस्ती करने के लिए दबाव बना रहा था।