राजस्थान के बीकानेर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। उसकी गलती यह थी कि वह सीक्रेट तरीके से आधी रात को अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए उसके कमरे में गया था।

बीकानेर. खबर राजस्थान के बीकानेर जिले से है। जहां महाजन थाना पुलिस हत्या के एक केस की जांच कर रही है। यहां देर रात एक युवक की हत्या कर दी गई है। आज तड़के उसकी लाश पुलिस को मिली तो जांच पड़ताल शुरू कर दी। इस मामले में दो आरोपियों को हिरासत में भी लिया गया है। लेकिन पुलिस ने इस मामले को खुलासा अभी तक नहीं किया है। पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रेमिका की मुलाकात वही मौत की वजह

बताया जा रहा है कि महाजन थाना इलाके में स्थित जसवंत सर गांव की रोही इलाके में स्थित एक घर के पास से लाश मिली है। युवक अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके गांव आया था। वह नजदीक के ही गांव का रहने वाला है। देर रात करीब एक बजे के बाद वह अपनी प्रेमिका से मिलने आया। प्रेमिका के घर की बाउंड्री में कूदने के बाद जब वह प्रेमिका के कमरे तक पहुंच गया तो वहां उसे प्रेमिका दिखाई दी। पता चला कि कमरे के पास वाले कमरे में ही गांव एवं परिवार के कुछ लोग घात लगाए उसका इंतजार कर रहे थे।

लाठी-डंडों से युवक को जानवर की तरह पीटा

बता दें कि जैसे ही वो कमरे में घुसा तो उसे लोगों ने लाठियों और सरियों से बुरी तरह पीटा। करीब पंद्रह से बीस मिनट तक लगातार पिटाई के बाद जब खून ही खून फर्श पर फैल गया और वह अचेत हो गया तो हमला करने वाले वहां से भाग गए। तड़के पुलिस को लाश के बारे में सूचना दी गई तो पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को बरामद कर से नजदीक ही अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया। पुलिस ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है। युवक की पहचान जाहिर नहीं की गई है। उसके सिर एवं शरीर पर गंभीर घाव हैं। हत्या के आरोपियों की तलाश की जा रही है।