राजस्थान के सवाई माधोपुर से हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। जहां चार लड़कों ने घर में घुसकर पहले लड़की से रेप करने की कोशिश की। रेप नहीं कर सके तो लड़की को गोली मार दी।

सवाई माधोपुर. राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले से देर रात बड़ी खबर है। आज सवेरे पुलिस ने इस मामले में केस फाइल किया है। एक लड़की की हत्या कर दी गई है। उसकी लाश को भारी पुलिस बंदोबस्त कि बीच राजकीय अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है। मामला सवाई माधोपुर जिल के बटोदा थाना इलाके का है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लड़की से पहले की रेप करने की कोशिश, नहीं कर पाए तो मार दी गोली

पुलिस ने बताया कि थाना इलाके में स्थित एक गांव में यह वारदात हुई है। रात को गांव के एक घर में लड़की अकेली थी। परिवार के लोग नजदीक ही किसी काम से गए थे। इसी दौरान चार लड़के मकान में घुस गए। उन्होनें लड़की के साथ छेड़छाड़ की और उसके साथ रेप करने का प्रयास किया। लड़की ने विरोध किया और चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया। इससे लड़के डर गए और लड़की का मुंह जोर से दबा दिया।

परिवार ने एक को पकड़ इतना मारा कि हो गया बेहोश

लड़की ने भागकर घर से बाहर निकलने की कोशिश की तो उसे गोली मार दी। पीडित लड़की ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गोली की आवाज सुनकर आसपास रहने वाले लोग दौड़े, परिवार भी वापस लौट आया। इतनी देर में घर से चार लड़के भागे हुए दिखे। उनमें से एक को गांव वालों ने पकड लिया और पेड़ से बांध दिया। पेड़ से बांधने के बाद इतनी मारा कि वह बेहोश हो गया। पुलिस को उसे बचाने आना पड़ा। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लड़की की लाश को मुर्दाघर में रखवाया गया है। मर्डर समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। गांव में माहौल खराब नहीं हो जाए, इसलिए अतिरिक्त पुलिस बंदोबस्त किया गया है।