राजस्थान के अलवर से शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां प्रेमी के पास मदद के लिए पहुंची गर्लफ्रेंड का रेप किया। इतना ही नहीं अपने 7 दोस्तों से भी पीड़िता का गैंगरेप करवाया। पुलिस ने आठ के खिलाफ रेप का केस दर्ज करके तीन को गिरफ्तार कर लिया है।

अलवर. राजस्थान के अलवर जिले से बड़ी खबर है। पंद्रह साल की एक लड़की ने मां की डांट से नाराज होकर चुपचाप घर छोड़ दिया। बेटी काफी देर तक दिखाई नहीं दी तो मां ने उसे तलाशा, पता चला कि कुछ कपड़े और स्कूल बैग लेकर वह गायब है। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कार्रवाई शुरु की और कई घंटों के बाद लड़की को अधमरी हालत में बरामद किया है। उसका मेडिकल कराया गया हैं। मामले की जांच अलवर जिले की मालाखेड़ा पुलिस कर रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

खुद लड़की पहुंची थी प्रेमी शमीम के पास

पुलिस ने बताया कि शमीम नाम के लड़के के पास लड़की चली गई थी। परिवार को शक था कि वह शमीम के पास जा सकती है। पुलिस को सूचना दी गई तो पता चला कि शमीम ने पहले तो रेप किया और मारपीट की। उसके बाद अपने सात दोस्तों के हवाले लड़की कर दी। उन ने भी बारी बारी से रेप किया। इस मामले में पुलिस ने देर रात तक शमीम, शाहरुफ और विजय सिंह नाम के तीन लड़कों को अरेस्ट किया है। बाकि की तलाश की जा रही है।

बेटी के साथ हुई हैवानियत से सदमे में है माता-पिता

उधर इस घटना के बाद से लड़की के माता पिता सदमे में हैं। लड़की को पुलिस ने अस्पताल में भी भर्ती कराया है। उसने पुलिस को बताया कि उसे लगा शमीम उसका ब्वायफ्रैंड है तो वह उसका साथ देगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। शमीम ने पहले तो खुद बर्बाद किया और बाद में अपने साथियों को बुला लिया। लड़की ने पुलिस को बताया है कि उसकी फोटोज भी खींचे गए हैं। उन्हें वायरल करने का डर सता रहा है।

यह भी पढ़ें-पहली डेट पर गर्लफ्रेंड को 'मौत' वाली थर्ड डिग्री: पैरों से गर्दन दबाकर बैठा रहा प्रेमी...दृश्य देख कांप गया कलेजा