राजस्थान के सवाई माधोपुर से रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक पति इतना बड़ा हैवान निकला कि उसने अपनी आठ महीने की गर्भवती पत्नी की मारने के लिए चलती ट्रेन से धक्का दे दिया। जहां महिला का पेट फट गया और बच्चे की मौत हो गई। 

सवाई माधोपुर. अपनी संतान को दुनियान में लाने के लिए माता - पिता न जाने कितनी तैयारियां करते हैं, जश्न मनाते हैं, मिठाईयां बांटते हैं। लेकिन राजस्थान में एक पिता ऐसा भी है कि उसने दुनिया में आने से पहले अपने बच्चे की हत्या कर दी। बच्चे की मां बुरी हालत में है। उसके हाथ, पैर और रीढ़ की हड्डी टूट चुकी है। सिर में खून के थक्के जम गए हैं, मां को पता ही नहीं है कि उसके बच्चे की जान चली गई। आरोपी को अब पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। मामला जीआरपी पुलिस कोटा जिले का है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पति ने चलती ट्रेन से गर्भवती पत्नी को दिया धक्का

दरअसल, जीआरपी पुलिस कोटा ने शनिवार रात इमरान नाम के एक आरोपी को दबोचा है। उस पर हत्या के प्रयास समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज है। इमरान के खिलाफ उसके ससुर जमीन मोहम्मद ने केस दर्ज कराया था। बूंदी निवासी जमील ने पुलिस को बताया कि कुछ महीनों पहले बेटी शगुफ्ता की शादी इमरान से की थी। वह आठ महीने की गर्भवती थी। वह कुछ दिन पीहर रूकी हुई थी और एक अप्रेल को वापस सुसराल सवाई माधोपुर जिले में जा रही थी। पति इमरान उसे लेने आया था। बेटी को राजी खुशी विदा किया था। एक अप्रेल की शाम को बेटी का फोन आया कि वह कोटा जिले में एक रेलवे ट्रेक के नजदीक पड़ी है, पेट फट गया है और बच्चा बाहर निकल आया है। उसे अस्पताल लेकर जा रहे हैं। जमील और परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि बच्चे की मौत हो चुकी है। पेट पर गंभीर घाव है। हाथ, पैर और रीढ़ की हड्डी कई जगह से टूट गई है। शगुफ्ता ने पुलिस को बताया कि उसके पति ने उसे चलती ट्रेन से धक्का मार दिया था।

कोटा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

कोटा जीआरपी पुलिस ने इमरान को कल रात पकड़ा। उससे पूछताछ में पता चला कि उसके एक युवती से अवैध संबध हैं। वह उसकी प्रेमिका है और उससे शादी करने के लिए ही वह अपनी पत्नी और बच्चे को मारना चाहता था। इस हत्या को हादसे का रूप देना चाहता था। लेकिन शगुफ्ता बच गई और उसने इमरान का सच पुलिस को बता दिया। बाकि पूछताछ पुलिस ने कर ली और अब पूरे मामले का खुलासा हो गया।