राजस्थान के जयपुर में एक रेप पीड़िता 18 साल की लड़की ने एक बच्ची को जन्म दिया है। हैरानी की बात यह है कि आरोपी की मां और बहन ने उसे बेहोश किया था और बेटे ने रेप किया। अब उसने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है ।

जयपुर. खबर राजस्थान के जयपुर जिले से है। जहां हरमाड़ा पुलिस ने एक नाबालिग किशोर समेत उसकी नाबालिग बहन और मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। तीनों को जल्द ही गिरफ्तार करने की तैयारी की जा रही है। घटना बेहद हैरान करने वाली है। दरअसल यहां की 18 साल की एक युवती ने एक बच्चों को जन्म दिया है। उसके बाद अब उसने अपने साथ रेप करने वाले आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है ।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक ही स्कूल में पढ़ते थे दोनों

दर्ज रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने बताया कि लड़की 11वीं क्लास में हरमाड़ा इलाके के ही एक निजी स्कूलों में पढ़ रही थी । उसी स्कूल में उसके पड़ोस का एक लड़का भी पढ़ता था। दोनों के बीच में अच्छी दोस्ती थी और दोनों के परिवार भी एक दूसरे को जानते थे। लड़की ने बताया कि करीब 9 महीने पहले वह लड़के के घर गई थी। लड़के ने उसे बुलाया था ताकि वह अपनी मां और बहन के हाथों में मेहंदी लगवा सके, लड़की को कुछ नोट्स भी चाहिए थे। जिसके कारण वह घर चली गई ।

मां-बहन ने पिलाई कोल्ड ड्रिंक तो बेटे ने किया रेप

लड़की जब घर पहुंची तो लड़के की मां और बहन वहां पर पहले से मौजूद थी। उन्होंने लड़की को पीने के लिए कोल्ड ड्रिंक दी। उसके बाद वह बेहोश हो गई। वहीं पर मौजूद उसके साथी ने लड़की के साथ रेप किया। लड़की जब होश भाई तो उसके वीडियो बना लिए और उसे इस बारे में किसी को भी नहीं बताने के लिए चेतावनी दे दी।

अब नाबालिग ने दिया है बच्ची को जन्म

लड़की घर पहुंची और उसने इस बारे में अपने परिवार को जानकारी नहीं दी , लेकिन करीब 6 महीने के बाद जब उसके पेट में असहनीय दर्द हुआ तो मां उसे लेकर अस्पताल गई। पता चला लड़की 6 महीने की गर्भवती है। जब मां ने इस बारे में पूछा तो उसने पूरी घटना बताई । बाद में अब जब वह अस्पताल में भर्ती हुई तो उसने बच्चे को जन्म दिया। अब वह 18 साल की हुई है और उसने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है । मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही युवक फरार है। उसकी मां और बहन से पुलिस पूछताछ करने की तैयारी कर रही है।