एक तरफ बेटियां मदर्स डे मनाने की तैयारी कर रही हैं। वहीं दूसरी तरफ राजस्थान के टोंक से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक मां ने अपनी ही फूल से बच्ची को मरने के लिए कांटों में फेंक दिया। मासूम की हालत देख पुलिस और डॉक्टर तक रोने लगे।

टोंक (राजस्थान). टोंक जिले के सदर थाना इलाके में पुलिस को एक बच्ची मिली। दो दिन की इस बच्ची को उसकी मां ने मरने के लिए फेंक दिया। बच्ची खेत की मेढ पर मिली जहां कंटीली झांडियां लगी हुई थीं। अगर नीचे गिरती तो वहां उसे मार डालने की कोशिश कर रहे कुत्ते उसे नोंच खाते। लेकिन उसे बचा लिया गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मासूम के स्किन पर कई कांटे धंसे हुए थे

बच्ची को लेकर जब पुलिसवाले अस्पताल पहुंचे तो उसकी हालत देखकर अस्पताल की नर्सें रो पडी। बच्ची के शरीर से सबसे पहले कांटे हटाए। खून साफ किया और उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया। बच्ची का इलाज सआदत अस्पताल में चल रहा हैं। पूरी घटना के बारे में सदर थाना पुलिस ने बताया कि थाना इलाके में जयपुर - कोटा नेशनल हाईवे 52 पर बाड़ा जेरेकिला स्थित बकरा मंडी की तरफ खेत की बाड़ के पास झाड़ियों में यह बच्ची मिली। कई कांटे धंसे हुए थे शरीर में। बच्ची को अस्पताल पहुंचाया गया तब तक वह दर्द से बिलबिला रही थी। अभी आईसीयू में भर्ती है।

जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही मासूम

डॉक्टर्स का कहना है कि करीब चौबीस घंटे अंडर आब्जर्वेशन है, उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। बच्ची को फेंकने वाले परिवार के बारे में जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जिस जगह पर बच्ची को फेंका गया था वहां आसपास सीसीटीवी नहीं होने के कारण जांच पडताल में परेशानी हो रही है। लेकिन हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। बच्ची की हालत फिलहाल गंभीर है। टोंक जिले के ही किसी निजी अस्पताल में उसका जन्म होना सामने आया हैं