राजस्थान के करौली जिले के टोडाभीम कस्बे में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे तनाव फैल गया और बाजार बंद हो गए। घटना से आक्रोशित परिजन और सैनी समाज के लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

करौली. राजस्थान के करौली जिले एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां टोडाभीम कस्बे में मंगलवार देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह मर्डर इतनी बुरी तरीके से किया गया था कि देखने वालों का भी कलेजा कांप गया। गोली लगते ही युवक की खोफड़ी फट गई और दिमाग निकलकर बाहर आ गया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मर्डर होने के बाद पूरे इलाके में मच गया कोहराम

दरअसल, यह वारदात नाहर खोहरा रोड पर बालासागर के निकट हुई, जिसके बाद पुलिस ने मृतक के शव को राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। घटना से आक्रोशित परिजन और सैनी समाज के लोग तुरंत टोडाभीम थाने पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।प्रदर्शनकारियों ने कस्बे के मुख्य चौराहे पर धरना दिया, जहां उन्होंने अपनी मांगें रखीं। उनका कहना है कि आरोपियों को शीघ्र पकड़ा जाए, परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए और एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान की जाए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपाधीक्षक मुरारी लाल मीना और थानाधिकारी देवेंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से समझाइश करने का प्रयास किया।

लोगों के हंगामे के बाद भी आरोपी पुलिस गिरफ्त से क्यों बाहर

पुलिस की प्रारंभिक जांच में वारदात को आपसी रंजिश से जोड़ा जा रहा है। पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लिया है और गंगापुर सिटी की कार्यवाहक पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता ने आरोपियों को पकड़ने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया है।

बाजार हुए बंद और हालात हुए तनावपूर्ण

इस बीच, कस्बे के बाजार भी बंद रहे, जिससे स्थिति और भी तनावपूर्ण हो गई। परिजन और ग्रामीण अपनी मांगों के लिए एकजुट हैं। बड़े भाई का कहना है कि छोटे को बाहर बुलाया गया। जिन्होंने बाहर बुलाया वह उसके जानकार ही थे और उसके बाद उसके आंख में गोली मार दी। गोली दिमाग से होते हुए बाहर निकल गई और खोपड़ी फट गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें-प्यार की सजाः पैर में सरिए आरपार-स्क्रू ड्राइवर घुसाया, हथौड़े से तोड़ी हड्डियां