राजस्थान के अजमेर जिले से मां और भाई के रिश्तों को तार-तार कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां मां-बेटे ने मिलकर अपनी शादीशुदा बेटी की गर्दन काटकर हत्या कर दी। इसके बाद पुलिस में भी शिकायत कर दी। जिसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।

अजमेर (राजस्थान). 4 दिन पहले अजमेर के श्रीनगर इलाके में कुएं में एक विवाहिता के शव मिलने के मामले में अजमेर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने घटना में मृतका विवाहिता के मां और भाई को गिरफ्तार किया है। मां ने तो अपनी बेटी पर कुल्हाड़ी से वार कर उसे मौत के घाट उतारा। और सगे भाई ने ही मौत होने के बाद शव को कुएं में फेंका।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सनसनीखेज वारदात का ऐसे हुआ खुलासा

मामले में पुलिस ने शांति और हनीफ को गिरफ्तार किया है। दरअसल गांव में शव मिलने के बाद गांव वालों ने कहा कि लड़की का गैंगरेप करने के बाद उसकी हत्या की गई है। लेकिन जब पुलिस ने इन्वेस्टिगेशन शुरू की तो पुलिस को ऐसा कोई भी सबूत नहीं मिला कि जिसके आधार पर यह कहा जा सके कि लड़की का गैंगरेप हुआ है।

मां ने बताया किस वजह से बेटी को मारना पड़ा

लेकिन जब पुलिस ने मृतका की मां शांति से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने अपनी बेटी सोनू की शादी बचपन में ही अजमेर के एक ग्रामीण इलाके में कर दी थी। लेकिन बालिग होने के बाद भी सोनू अपने ससुराल नहीं जा रही थी। और फोन पर पूरे दिन किसी दूसरे लड़के से बाते करती रही थी। शांति ने अपनी बेटी को कई बार समझाया लेकिन वह नहीं मानी।

बेटी की हत्या के बाद भाई और मां ने रची फिल्मी कहानी

25 अप्रैल को शांति ने अपनी बेटी से परेशान होकर उसपर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद शांति ने अपने बेटे हनीफ के साथ मिलकर अपने घर के पास बने कुएं में शव को फेंक दिया। और उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई। और इस तरह से बर्ताव करने लगे कि दोनो को जैसे कुछ पता ही नही हो। लेकिन अब पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।