राजस्थान के नागौर जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी और शव को टुकड़ों में काट दिया। घटना के समय दंपति का 10 साल का बेटा भी मौजूद था जिसने यह खौफनाक मंजर अपनी आंखों से देखा। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

नागौर. खबर राजस्थान के नागौर जिले से है । खींवसर थाना पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है । घटनाक्रम नारव कल्ला गांव का है। दरअसल 40 साल की कैली देवी का उसके पति ने मर्डर कर दिया। मर्डर के लिए एक कुल्हाड़ी काम में ली गई। सिर से लेकर पेट तक करीब 10 से ज्यादा जगह से काट दिया गया। पुलिस को जिस हालत में लाश मिली वह रोंगटे खड़े करने वाली थी। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है ।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लक्ष्मण बेटे के सामने साब राम ने की पत्नी की हत्या

पुलिस ने बताया करीब 12 साल पहले साबू राम मेघवाल की शादी केली देवी से हुई थी।‌ उनके 10 साल का एक बेटा भी है , जिसका नाम लक्ष्मण है । आज करीब सवेरे केली देवी के पीहर वालों को सूचना मिली कि उसकी मौत हो गई है। साबू राम से पता किया तो उसने कहा कि वह पानी के टांके में गिरकर मर गई और यह हादसा था। 

10 साल के बेटे ने देखा पिता का वो खौफनाक मंजर

पीहर वालों को शक हुआ वह तुरंत केली देवी के ससुराल में पहुंचे । वहां जाकर देखा तो केली देवी की लाश खून से लथपथ पड़ी थी । 10 साल का बेटा भी जख्मी हो गया था। पास ही एक कुल्हाड़ी पड़ी थी जिस पर मांस और खून लगा हुआ था । बेटे ने बताया किस तरह से पिता ने सर से लेकर पेट तक कई वार किये और मां को टुकड़े-टुकड़े कर दिया। आरोपी फरार होता इससे पहले पुलिस वहां पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में हत्या का कारण आपसी विवाद और हर रोज के मामूली झगड़े बताया गया है । इस घटना के बाद 10 साल का बेटा दहशत में है और बुरी तरह से डरा हुआ है।

सिर्फ एक चाय की वजह से पत्नी को मार डाला

पुलिस को साबू राम ने यह बताया कि आज सवेरे 5:00 बजे चाय बनाने के लिए उसने पत्नी को उठाया, तो उससे बहस हो गई और इसी बहस में उसकी हत्या कर दी। उसके बाद काफी घंटे तक वह लाश के पास ही बैठा रहा।

यह भी पढ़ें-बीवी की काली करतूत तो पति उससे बड़ा हैवान, डेढ़ और 3 साल की बेटियों को जला डाला