राजस्थान के पाली जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक 10 साल की बच्ची का रेप करने के बाद उसकी हत्या कर दी। मासूम को बचाने जब उसका नाबालिग भाई आया तो आरोपी ने उसे भी मार डाला। यानि भाई-बहन दोनों की हत्या कर दी गई। 

पाली. राजस्थान के पाली जिले से बड़ी खबर है। 22 साल का एक लड़का दस साल की बच्ची को देखकर इतना दरिंदा बना कि उसने रेप कर बच्ची की हत्या कर दी। इस साल मई के महीने में यह घटनाक्रम सामने आया था और इस घटनाक्रम के बाद अब आरोपी को अरेस्ट कर जेल भेजा गया। वहां पर उसे पांच लाख रुपए के जुर्माने के अलावा फांसी की सजा सुनाई है। जज ने इस मामले में इतनी गंभीर टिप्पणी की कि वहां मौजूद लोगों की आंखे नम हो गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भाई के सामने बहन से की हैवानियत

दरअसल, पाली जिले के एक ग्रामीण इलाके में इसी साल मई के महीने में 22 साल के अर्जुन सिंह ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया था। दस साल की बच्ची अपने 13 साल के भाई के साथ गांव के बाहर जंगल गई थी और बकरियों को चराने गई थी। वहां पर अर्जुन सिंह मौजूद था। उसने बच्ची को दबोच लिया। उसके कपड़े फाड़ दिए। बच्ची चीखने लगी तो उसका भाई वहां आ गया। उसने आरोपी के साथ धक्का मुक्की की और बहन को बचाने की कोशिश की।

भाई की लाश के पास बहन से किया रेप

आरोपी अुर्जन सिंह ने पहले तेरह साल के भाई को पीट पीट कर मार दिया। उसके बाद लाश के पास ही उसकी बहन से रेप किया और फिर बच्ची की भी हत्या कर दी। हत्या कर वह फरार हो गया। कुछ समय पहले ही वह पुलिस के हाथ लगा। केस इतना गंभीर था कि पुलिस ने तुरंत चार्जशीट पेश की और बाद में अब कोर्ट में भी तेजी से ट्रायल चला। अब इस मामले में उसे फांसी दी गई है। साथ ही पांच लाख का जुर्माना भी किया गया है।