राजस्थान में अपराध की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। अब मामला सीकर जिले से है, जहां एक 55 साल के युवक ने अपने छोटे भाई की हत्या कर दी । जबकि वो महाराष्ट्र से राजस्थान बेटे की शादी करने आया था…लेकिन विवाह से पहल ही वो कातिल बन गया।

सीकर. रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर राजस्थान के सीकर जिले से है। जहां दातारामगढ़ थाना क्षेत्र में रहने वाले 55 साल के उम्मेद सिंह ने अपने छोटे भाई की हत्या कर दी । उसकी पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल है। उन्हें देर रात ही सीकर से जयपुर के लिए रेफर किया गया है । इस वारदात के बाद आरोपी फरार है। पुलिस ने आरोपी के परिवार के सदस्यों को हिरासत में ले रखा है।‌

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आया था बेटे की शादी करने और बन गया कातिल...

शुरूआती जांच पड़ताल के आधार पर पुलिस ने बताया मगन सिंह करीब 60 साल का है । वह महाराष्ट्र में अपने परिवार के साथ रहता है। लेकिन कुछ दिन पहले वह सीकर अपने गांव आया और वहां पर अपने बेटे की शादी करने की तैयारी की। कल रात उसका अपने छोटे भाई उम्मेद सिंह से दुकान को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद मगन सिंह ने उम्मेद सिंह के परिवार पर हाथियारों से जानलेवा हमला कर दिया।

पत्नी और बेटे के शरीर पर चाकू से 100 से ज्यादा वार किए

बताया जा रहा है उम्मेद सिंह अपनी पत्नी और बेटे के साथ अपने कमरे में सो रहा था , तो मदन सिंह वहां घुस आया । उसने पहले डंडों से सभी को पीटा और उसके बाद धारदार चाकू से अपने भाई और परिवार को काट डाला। जब तक पुलिस पहुंचती तब तक उम्मेद सिंह की मौत हो चुकी थी। उम्मेद सिंह की पत्नी और बेटे के शरीर पर चाकू से काटने के 100 से भी ज्यादा वार है।

दोनों का बचाना बेहद मुश्किल...

जयपुर में एसएमएस अस्पताल के डॉक्टर का कहना है दोनों का बचाना बेहद मुश्किल है। उनकी कई सर्जरी की गई है । साथ ही शरीर में कई जगह फ्रैक्चर भी बताए गए हैं ।‌अब मगन सिंह फरार है। उसके परिवार को पुलिस ने हिरासत में ले रखा है । जिस बेटे की शादी करने वह अपने गांव आया था, वह बेटा पुलिस की गिरफ्त में है।