बीकानेर में हुई पत्नी की हत्या के मामले में पति को हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया है। पंद्रह साल पहले लव मैरिज करने वाले दंपति में अक्सर झगड़ा होता था।

बीकानेर. राजस्थान के बीकानेर जिले में पांच नवम्बर को हुए हत्याकांड के मामले में पुलिस ने हत्या करने वाले आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। हत्या करने वाला मृतका का पति ही है और उसे हरिद्वार से पकड़ा गया है। जानकारी में सामने आया कि उसने अपनी पत्नी से लव मैरिज की थी। परिवार और समाज के लोग इस शादी के लिए खुश नहीं थे, लेकिन उसने किसी भी नहीं सुनी और सभी से लड़कर लव मैरिज करने के बाद अपना जीवन शुरू किया। अब पूजा के हत्याकांड में उसके पति अजय को पकड़ा गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

15 साल पहले हुई थी इनकी शादी

दरअसल पूजा और अजय की शादी के बाद कुछ दिन तो सब सही चला लेकिन उसके बाद हालात बिगड़ने लगे। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी करी 15 साल पहले हुई थी। हरिजन बस्ती में रहने वाली पूजा से शादी करने के बाद दोनों के बीच चिक-चिक होने लगी थी। दोनों के दो बच्चे हुए। बच्चे कुछ दिन पहले अपनी मौसी के यहां गए हुए थे। इस दौरान फिर से पूजा और अजय में विवाद हो गया।

सिर काटा और कंबल ओढ़ कर सुला दिया

विवाद होने पर अजय ने रात के समय पत्नी को काट दिया। उसके सिर और गले पर कई वार किए। पेट में चाकू घोंपें और फिर कपड़ों में पैक कर उसे कबंल ओढ़ा दिया। फिर वह रातों रात फरार हो गया। उसके बाद अगले दिन पड़ोसियों ने बच्चों को फोन किया कि तुम्हारी मां बाहर नहीं आई है और पिता गायब हैं। बच्चे पहुंचे तो पता चला कि मां की हत्या कर दी गई है।

बीवी की आत्मा ना भटके इसके लिए पूजा-पाठ और तर्पण भी कराया

पुलिस ने अब अजय को अरेस्ट किया है। उसने बताया कि वह पत्नी से बहुत प्यार करता था। लेकिन वह छोटी-मोटी बातों पर लड़ती थी और कई दिनों तक यही विवाद चलता रहता था। उसकी हत्या करने के बाद उसकी आत्मा की शांति के लिए वह हरिद्वार चला गया था। वहां पूजा-पाठ और तर्पण भी कराया ताकि आत्मा भटके नहीं और उसे मोक्ष मिल सके। पत्नी के लिए पूजा कराने के बाद वह कई दिनों तक हरिद्वार में ही भटकता रहा और बाद में वहां से वापस आने के दौरान पुलिस को उसकी लोकेशन मिली और पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया।

यह भी पढ़ें-SHOCKING : मां की चिता भी ठंडी नहीं पड़ी, पिता ने 12 साल की बेटी से कर दिया रेप