राजस्थान के जालौर जिले से दिल दहला देने वाला क्राइम सामने आया है। जहां दो सगे देवरों ने मिलकर अपनी भाभी को बीच सड़क पर तलवार से काट डाला। इसके बाद भी मन नहीं भरा तो खून से सनी लाश के साथ ठसक निकालते रहे।

जालोर. राजस्थान के जालोर जिले से बड़ी खबर है। जालोर जिले में शुक्रवार रात दो देवरों ने अपनी सगी भाभी को काट दिया। तलवार से टुकडे टुकडे कर दिया। बीच बचाव करने पड़ोसी आया तो उसके भी मौत की नींद सुला दिया। उसकी भी जान ले ली। हत्या की इस वारदात के बाद इतनी दहशत फैली की लोगों ने अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के आने के बाद भी दोनो वहीं डटेे रहे, बाद में पुलिस ने दोनो को अरेस्ट कर लिया। दोनो लाशों को जिला अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक ने लट्ठ तो दूसरे ने तलवार से भाभी को काट डाला

जालोर जिले के रामसीन पुलिस ने बताया कि मोदरन गांव में यह हत्याकांड हुआ है। देवर पहाड़ सिंह और डूंगर सिंह ने अपनी भाभी इंद्रा कंवर की जान ले ली। शुक्रवार शाम देवर और भाभी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद दोनो देवरों ने पहले तो अपनी भाभी को घर के अंदर ही बुरी तरह से मारा। वह बचने के लिए बाहर दौड़ी तो एक देवर लट्ठ ले आया और दूसरा तलवार लेकर आ गया। उसके बाद घर के बाहर ही भाभी को तलवार से काट दिया।

जिसने बचाने की कोशिश की उसे भी काट दिया

इसी दौरान वहां से नजदीक ही रहने वाला हरीसिंह भी गुजर रहा था। उसने दोनो देवरों को रोकने की कोशिश की लेकिन दोनो के सिर पर खून सवार था। दोनो ने उसी तलवार और लट्ठ से हरीसिंह पर भी हमला बोल दिया और उसे भी मौके पर ही काट दिया। इस घटना के बाद से तनाव के हालात है। हरीसिंह के घर में कोहराम मचा हुआ है। एसपी समेत अन्य अफसर मौके पर हैं। माहौल को सही रखने के लिए मौके पर कई थानों का पुलिस जाब्ता अलग से बुलाया गया है। डूंगर सिंह और पहाड़ सिंह को अरेस्ट कर लिया गया है। हत्या क्यों की गई, इस बारे में जानकारी नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें-इश्क में अंधी हुई पत्नी: पति की हत्या के बाद प्रेमी से बोली-उसे निपटा दिया...अब आ जाओ-कोई नहीं देखेगा