उदयपुर के नाकोड़ा पार्क में एक युवक की प्रेम प्रसंग के चलते चाकू मारकर हत्या कर दी गई। युवक अपनी प्रेमिका के साथ कोटा से भागा था और दोनों शादी करने वाले थे। युवती के परिजनों ने इस घटना को अंजाम दिया।

उदयपुर (राजस्थान). उदयपुर जिले के नाकोड़ा पार्क में शनिवार रात एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान कोटा निवासी नितिन सिंह के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नितिन अपनी प्रेमिका को कोटा से भगाकर लाया था और दोनों जल्द ही शादी करने वाले थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बेटी को खुश करने की चाहत दिया सबसे बड़ा दुख

सूत्रों के अनुसार, युवती के परिजन अपनी बेटी को वापस ले जाना चाहते थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ और आरोपियों ने नितिन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। नितिन को पांच से सात बार चाकू घोंपा गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी युवक को अस्पताल ले गए और वहां से फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। सभी आरोपी कोटा निवासी हैं।

भाइयों ने बहन के होने वाले पति को मार डाला

पुलिस अधिकारियों के अनुसार नितिन और आरोपी की बहन के बीच प्रेम संबंध थे। दोनों ने शादी करने का फैसला किया था, लेकिन युवती के परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे। इसी कारण दोनो कोटा के नजदीक ही स्थित बारां जिले से भाग गए और कोटा आ गए। कोटा आकर शादी की तैयारी कर रहे थे, लेकिन इससे पहले कल रात को युवती के भाईयों ने होने वाले जीजा की हत्या कर डाली। पुलिस ने तीन आरोपियों को अरेस्ट किया है। परिवार के अन्य सदस्यों से पूछताछ की जा रही है।

राजस्थान में आए दिन आ रहे ऐसे मामले

गौरतलब है कि इसी तरह का मामला शुक्रवार शाम को भी सामने आया था। जब बाड़मेर जिले में एक युवती को बीच सड़क से उसके परिवार वाले उठा ले गए थे। उसने 11 नवम्बर को ही अपनी पसंद के युवक से शादी की थी, परिवार वाले इसके लिए नाराज थे। इसी कारण शादी के 11 दिन बाद युवती का अपहरण कर लिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।