राजस्थान की यह घटना बेहद दुखद और चिंताजनक है।  फलौदी में एक 10वीं की छात्रा के साथ 11 लड़कों ने गैंगरेप किया और वीडियो बनाकर जान से मारने की धमकी दी। हैरानी की बात यह है कि सभी आरोपी नाबालिग हैं। 

जोधपुर. राजस्थान के जोधपुर जिले से एक बार फिर गैंगरेप की घटना सामने आई है। पिछले तीन सप्ताह में रेप और गैंगरेप का यह छठा मामला है। अब जो मुकदमा दर्ज किया गया है वह जोधपुर के पास फलोदी जिले में दर्ज किया गया है और पुलिस ने उसकी जांच शुरू कर दी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बेटी ने जब दर्दभरी कहानी सुनई तो पूरे परिवार के होश उड़ गए

दरअसल, पुलिस थाने में एक पिता ने अपनी दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली बेटी के साथ गैंगरेप की घटना का मामला दर्ज कराया है । बच्ची 10 दिन से तनाव में चल रही थी, मां ने उससे पूछताछ की और उसे भरोसे में लिया तो उसने मां को अपनी दर्दभरी कहानी सुनई तो पूरे परिवार के होश उड़ गए। इसके बाद पिता बच्ची और पत्नी को लेकर थाने पहुंच गए। पुलिस ने कुछ आरोपियों की पहचान कर ली है ।

होमवर्क लेने के नाम पर लड़की की जिंदगी हो गई तबाह

दर्ज रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने बताया एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा 10 में पढ़ने वाली छात्रा का इस साल जनवरी में एक छात्र से संपर्क हुआ था । उसने होमवर्क लेने के नाम पर लड़की के मोबाइल नंबर ले लिए थे और इस मोबाइल नंबर को अपने दो दोस्तों को भी दे दिया था। तीनों मिलकर लड़की को लगातार परेशान कर रहे थे , लेकिन अप्रैल महीने में उनमें से एक लड़के ने स्कूल छोड़ दिया ।उस लड़के ने 15 जुलाई को लड़की को फोन करके धमकाया और रात को मिलने के लिए बुलाया , नहीं तो पिता की हत्या करवाने की धमकी दी । लड़की चुपचाप मिलने गई तो वहां उसके साथ पांच लड़कों ने गैंगरेप किया और किसी को भी बताने पर पिता की हत्या करने की धमकी दे दी ।

बेबसी में बच्ची किसी को कुछ नहीं बता पा रही थी

लड़कों ने पहले तो बारी-बारि रेप किया, इसके बाद इस घटना का एक वीडियो भी बनाया और वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर कहा अगर फोन पर बात करना बंद कर दिया तो यह वीडियो सभी के मोबाइल फोन में होगा । लड़की बुरी तरह डर चुकी थी। उसने अपने परिवार को उसकी जानकारी नहीं दी थी ।

सभी रेपिस्ट हैं नाबालिग

एक लड़के ने 19 अगस्त को फिर लड़की को फोन किया और उसे रात में मिलने के लिए बुलाया। लड़की ने मना किया तो वीडियो वायरल करने की धमकी दी। लड़की मिलने पहुंची तो वहां पर छह लड़कों ने उसके साथ गैंगरेप किया और उसे उसके घर के नजदीक छोड़कर फरार हो गए। लड़की कई दिनों तक दर्द में रही और कल दोपहर उसने अपनी मां को इस घटना की जानकारी दी। कल रात मुकदमा दर्ज किया गया है । पुलिस आरोपियों को तलाश कर रही है। सभी नाबालिग बताए जा रहे हैं , लड़की का मेडिकल कराया गया है।