Shocking News Jaipur : जयपुर के एक कब्रिस्तान में महिलाओं की कब्रों से कफन चोरी हो रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज से संदिग्धों की पहचान हुई है और तंत्र-मंत्र की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

Shocking News Jaipur : राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरे शहर को हिला दिया है। शास्त्री नगर क्षेत्र के नहारी का नाका कब्रिस्तान में महिलाओं की कब्रों से कफन चोरी होने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यह कोई एक-दो दिन की बात नहीं है, बल्कि पिछले कई दिनों से यह सिलसिला लगातार चल रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कब्रों से आई चौंकाने वाली सच्चाई

स्थानीय लोगों ने कब्रों के साथ छेड़छाड़ के निशान देखे और जब कब्रें खोलकर जांच की गई तो चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई, महिला मृतकों के कफन गायब थे। इससे लोगों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने शास्त्री नगर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

तंत्र विद्या की आशंका से फैली सनसनी

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि कफन केवल महिलाओं की कब्र से ही चुराए गए हैं, जिससे तंत्र विद्या या किसी अंधविश्वासी गतिविधि की आशंका जताई जा रही है। लोग इसे तांत्रिकों की करतूत बता रहे हैं, जो तांत्रिक अनुष्ठान के लिए महिला कफन का उपयोग करते हैं। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है। लेकिन मामले की जांच जारी है।

कब्रिस्तान इलाके में लगे कैमरे खंगाले गए

एडीसीपी बजरंग सिंह शेखावत ने बताया कि जैसे ही सूचना मिली, पुलिस मौके पर पहुंची और कब्रिस्तान क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। शुरुआती जांच में 4 से 6 संदिग्धों की पहचान हुई है, जो देर रात कब्रिस्तान में आते-जाते दिखे हैं। पुलिस ने इस मामले में विशेष जांच टीम का गठन किया है और जल्द ही खुलासा करने का दावा किया है। इस घटना से न केवल स्थानीय लोग स्तब्ध हैं, बल्कि पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ा जाए और इस अमानवीय कृत्य को अंजाम देने वालों को सख्त सजा दी जाए।