डॉक्टरों की लापरवाही कई मामले आपने सुने होंगे। राजस्थान के बीकानेर जो घटना सामने आई है वो हैरान कर देने वाली है। यहां एक महिला अपना नसबंदी ऑपरेशन कराने अस्पताल पहुंची थी। लेकिन डॉक्टर ने गलती से उसकी आंत ही काट दी। आलम यह हुआ कि महिला की मौत हो गई। 

बीकानेर. राजस्थान के बीकानेर जिले में नसबंदी ऑपरेशन के चार दिन के बाद एक महिला की मौत हो गई। जांच में सामने आया कि उसकी आंत कटने से उसकी तबियत खराब हुई थी और बाद में उसकी जान चली गई। परिवार के सदस्यों ने डॉक्टर और स्टाफ के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कराया है। घटना बीकानेर जिले की है और श्री डूंगरगढ़ थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बीकानेर अस्पताल में कराया था नसबंदी ऑपरेशन

दर्ज रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने बताया कि लिखमीसर दिखवादा गांव में रहने वाले नौरंगदास ने अपनी 26 साल की पत्नी का ऑपरेशन कराया था। पत्नी भगवती का ऑपरेशन 29 दिसम्बर को हुआ था। नजदीक के ही सरकारी अस्पताल में नसबंदी का सामान्य ऑपरेशन किया गया था। ऑपरेशन के कुछ देर के बाद भगवती घर लौट आई थी। लेकिन उसके बाद उसकी तबियत बिगड़ी तो पति उसे लेकर फिर अस्पताल गए। वहां उसे भर्ती करने से इंकार कर दिया। उसके बाद पत्नी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज किया गया।

आंत काटने से पेट में हो गया था इंफेक्शन

इलाज के दौरान पता चला कि पेट में बड़ी आंत काट देने के कारण इंफेक्शन हो गया, उसका सही समय पर इलाज नहीं किया गया। चार दिन बाद भवगती की मौत हो गई। पति थाने गए तो रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। अब कोर्ट के आदेश के बाद सरकारी अस्पताल के डॉक्टर्स के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।