सीकर में सगाई टूट जाने से युवक सनकी हो गया था। उसने बहला-फुसला कर लड़की मिलने के बहाने बुलाया और फिर ऐसा कांड कर दिया कि युवती जिंदगी और मौत के बीच लड़ रही है।

सीकर में लड़की को कुंए में फेंका। राजस्थान के सीकर जिले से एक बेहद दी चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जहां एक 19 साल की लड़की के साथ 1 लड़के ने बर्बरता की सारे हदें पार कर दी और उसके साथ मारपीट करके कुंए में फेंक दिया। घटना की जानकारी मिलते ही दादिया थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। फिलहाल आरोपी लड़के को तलाश किया जा रहा है, जो फरार हो गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रिपोर्ट के मुताबिक- पीड़िता का 3 साल पहले महिपाल नाम के लड़के के साथ सगाई हुई थी। परिवार जल्द ही शादी करना चाह रहा था लेकिन किसी न किसी कारण से टलती जा रही थी। हालांकि, करीब 2 साल पहले रिश्ता टूट गया। महिपाल और लड़की का मिलना जुलना बंद हो गया। दोनों अच्छे दोस्त थे और शादी भी करना चाहते थे। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। इसी बीच कुछ सप्ताह पहले युवती का इंगेजमेंट कहीं दूसरी जगह तय हो गई थी। इस बात की भनक महिपाल को लग गई।

लड़की ने पुलिस को दिया बयान

लड़की ने पुलिस को बताया-"महिपाल चाहता था कि मैं उसी के साथ शादी करूं, लेकिन ऐसा संभव नहीं हुआ। उसने आखिरी बार मिलने के नाम पर युवती को बुलाया। 13 अगस्त को शाम के समय घर के नजदीक आया और फोन किया। उसके बाद किशोरी मिलने गई। उसे सुनसान जगह ले गया और वहां पर मारपीट करने के बाद कुएं में फेंक दिया गया। गनीमत रही कि पानी नहीं था। वरना मौत भी हो सकती थी।

लड़की के पैरों में काफी गंभीर चोटें

हालांकि, सूखे कुएं में फेंके जाने के बावजूद लड़की के पैरों में काफी गंभीर चोट आ गई है। वो रात भर वहीं पड़ी रही। लेकिन अगले दिन 14 अगस्त को किसी आदमी की नजर उस पर पड़ी तब जाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ये भी पढ़ें: बाड़मेर से हिरण शिकारी गिरोह के 7 लोग गिरफ्तार, होटलों में मांस सप्लाई का आरोप