राजस्थान के सीकर शहर में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में उसकी पत्नी और बेटे को अरेस्ट किया गया है। इस कांड में मां ने अपने नाबालिग बेटे को शामिल कर लिया था। आरोपी पत्नी ने हत्या की जो वजह बताई सुनकर एक बार को पुलिस भी हैरान हो गई। 

सीकर (sikar news). राजस्थान के सीकर शहर की लोसल थाना पुलिस ने एक हत्या के मामले में महिला को गिरफ्तार किया है। यह महिला कोई शार्प शूटर या फिर कोई गैंगस्टर नहीं बल्कि मृतक की पत्नी है। जिस ने महज 2 नए कमरों के लालच में अपने पति को पीट-पीटकर मार दिया। इतना ही नहीं इस महिला ने अपने 18 साल से कम उम्र के बच्चे को भी इस घटना में अपने साथ ले लिया था। फिलहाल पुलिस इस महिला से पूछताछ में जुटी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पहले पति से किया विवाद फिर बरसा दिए डंडे

लोसल थाना अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी महिला श्रीदेवी है। जिसने 12 अप्रैल की रात अपने नाबालिग बेटे के साथ मिलकर पहले तो अपने पति रामनिवास से विवाद किया। इसके बाद जब वह नहीं माना तो अपने नाबालिग बेटे के साथ रामनिवास पर लाठियों और लोहे की पाइपों से करीब आधे घंटे तक हमला किया। इस घटना में रामनिवास भी बुरी तरह घायल हो गया। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। हॉस्पिटल में इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद मृतक के भाई सुरेश ने हत्या का मामला दर्ज करवाया। और दोनों मां-बेटे को नामजद आरोपी बनाया।

मर्डर की वजह हैरान कर देने वाली

हालांकि घटना के बाद ही पुलिस ने आरोपी मां और बेटे को हिरासत में ले लिया। अब आरोपी महिला ने अपना जुर्म कबूला है और जिसने बताया कि उसकी शादी रामनिवास से 25 साल पहले हुई थी। 3 साल से श्रीदेवी गांव में ही किराए के मकान में रह रही थी। हाल ही में उसे अपने पति के घर में दो नए कमरे बनवाने थे लेकिन उसके पति ने वह बनवाने तक मना कर दिया इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ जिसके बाद आरोपी महिला श्रीदेवी ने अपने पति को मौत के घाट उतार दिया।

इसे भी पढ़े- शादी में पत्नी के साथ अजनबी ने किया डांस-रोका तो ले ली महिला के पति की जान, खुशियों के पल ही दे गए दर्द