कभी-कभी पति-पत्नी की नोकझोंक बड़ी घटनाओं को अंजाम दे देती हैं। राजस्थान के सीकर जिले से एक ऐसी ही दर्दनाक वारदात सामने आई है। जहां एक पति ने अपनी बीवी से इस कदर नफरत करने लगा कि 720 दूर जाकर सुसाइड कर लिया।

सीकर (राजस्थान). सुसाइड करने के लिए आखिर कोई इतना दूर जा सकता है। 1 किलोमीटर,2 किलोमीटर या फिर 10 किलोमीटर, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि कोई सुसाइड करने के लिए घर से 700 किलोमीटर दूर भी जा सकता है। राजस्थान में ऐसा हकीकत में हुआ है। जहां अपनी पत्नी के झगड़े और मारपीट से परेशान होकर एक मेडिकल कर्मी ने घर से 720 किलोमीटर दूर जाकर सुसाइड किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शादी के 6 महीने बाद ही जल्लाद बन गई पत्नी

हम बात कर रहे हैं राजस्थान के सीकर जिले के रहने वाले नर्सिंग असिस्टेंट राजेश की। जो सीकर में ही प्राइवेट हॉस्पिटल में नौकरी कर रहा था। शादी के करीब 6 महीने तक तो उसकी जिंदगी काफी बढ़िया चल रही थी लेकिन उसके बाद से ही उसकी पत्नी ने उसे परेशान कर दिया कभी पत्नी उसके साथ मारपीट कर दी और कभी उसे धमकी देती कि मुझे तलाक दे दो ताकि मैं तलाक कोटे से नौकरी लग सकूं। हालांकि राजेश नौकरी के सिलसिले में ज्यादातर घर से बाहर ही रहता था लेकिन जब भी वह अपने घर लौटा तो उसकी पत्नी उसका चेन से बैठना भी मुश्किल कर देती थी। केवल इतना ही नहीं राजेश को कई बार उसकी पत्नी ने कई गुंडे और बदमाश से भी धमकियां दिलवाई।

ससुरालवाले कहते-सलामत रहना है तो हमारी बेटी की बात माननी पड़ेगी

पहले तो राजेश की पत्नी अनीता के घर वाले भी अनीता में सुधार होने की बात कहते थे। लेकिन फिर उन्होंने भी राजेश के परिवार को यहां तक कह दिया कि यदि सही सलामत रहना है तो हमारी बेटी की बात मान लो। इन्हीं बातों से परेशान होकर राजेश 18 तारीख को घर छोड़कर चला गया। जिसने मनाली में एक सड़क पर ले जाकर गाड़ी खड़ी की।

मरने से पहले लिखा दो पेज का सुसाइड नोट

19 अप्रैल को अपने एक दोस्त गिरधारी को अपनी लोकेशन भेजी और कहा कि यहां आ जाना। इस लोकेशन के आधार पर जब राजेश के हिमाचल में रहने वाले रिश्तेदार वहां पहुंचे तो उसकी डेड बॉडी कार में ड्राइवर सीट पर पड़ी मिली। जिसके हाथ में एक कैनुला लगा हुआ था। पोस्टमार्टम के कारणों में पता चला कि केनुला के जरिए जहर लेने से ही राजेश की मौत हुई। राजेश के परिवार ने गांव लाकर उसके शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया परिवार इन सब बातों को भूल भी चुका था। लेकिन जब 3 दिन पहले राजेश का परिवार उसकी गाड़ी को साफ कर रहा था तो उन्हें टूलबॉक्स में एक 2 पेज का सुसाइड नोट पर मिला जिसमें साफ लिखा था कि मेरी मौत की जिम्मेदार मेरी पत्नी अनीता और उसके घर वाले हैं।