राजस्थान के सीकर जिले में रविवार के दिन इतना भयानक एक्सीडेंट हुआ कि देखने वालों कलेजा कांप गया। कुछ ही सेकंड में कार के अंदर बैठे 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई।

सीकर. राजस्थान के सीकर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार ट्रक से टकरा गई। यह टक्कर इतनी ज्यादा तेज थी कि टक्कर लगने के बाद गाड़ी में आग लग गई। यह आग कार में इतनी जल्दी फैली कि कार सवार आधा दर्जन लोग बाहर भी नहीं निकाल पाए और अंदर ही जलकर राख हो गए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक को भी नहीं बचाया सका...इतना एक्सीडेंट

यह हादसा फतेहपुर में सालासर चुरु हाईवे पर बने पुलिया पर हुआ।घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और अग्निशमन को भी बुलाया गया लेकिन एक शख्स को भी बचाया नहीं जा सका। बताया जा रहा है कि कार में करीब 8 से 9 लोग सवार थे, लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। हालांकि छह लोगों के जिंदा जले हुए शरीर तो अस्पताल पहुंचा जा चुके हैं।

हादसा देखकर कांप गया लोगों का कलेजा

घटना के बाद मौका स्थल पर भीड़ लगी हुई है। हालांकि अभी तक मरने वालों में किसी की भी पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन बताया जा रहा है कि गाड़ी यूपी नंबर की है। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि एक्सीडेंट इतना दर्दनाक था कि कलेगा कांप गया। जिन लोगों की मौत हुई है उनके शरीर पूरी तरह से जल चुके हैं। चेहरा देखकर किसी को पहचान करना मुश्किल है।