राजस्थान के सीकर जिले से बेजुबान पशुओं के साथ घिनौनी हरकत करने का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां दरिंदा गायों के साथ रेप करता था। जबकि आरोपी की डेढ़ साल पहले शादी हो चुकी है और उसको एक बच्चा भी है। ऐसा साइको है कि पुलिस भी हैरान रह गई।

सीकर. राजस्थान की सीकर जिले की दांतारामगढ़ पुलिस ने रेप के मामले में एक दरिंदे को गिरफ्तार किया है। इस दरिंदे की उम्र महज 22 साल है। इसमें किसी लड़की या महिला नहीं बल्कि बेजुबान पशुओं के साथ रेप किया है। बेजुबान पशुओं की संख्या का भी कोई दायरा नहीं है। हाल ही में जब एक पशु मालिक ने अपने प्लॉट पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए तो उसके बाद पता चला कि यह आरोपी रोज रात को वहां आकर क्या करता था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नाम सीताराम और काम राक्षसों से भी खतरनाक

दरअसल पुलिस में थाना क्षेत्र के ही रहने वाले अनिल ने मामला दर्ज करवाया कि वह अपने घर से कुछ दूरी पर एक खाली प्लॉट में पालतू पशुओं को रखता है। हाल ही में कई दिनों से वह देख रहा था कि सुबह उसके पशु बंधे रहते थे। जबकि वह रात को तो उन पशुओं को खुला छोड़ कर जाता था। इसके बाद जब उसने अपने प्लॉट में सीसीटीवी कैमरे लगवाए तो पता चला कि पड़ोसी गांव का रहने वाला सीताराम बावरिया वहां आता था। जो पहले तो दीवार कूदकर प्लॉट में घुसता और फिर बेजुबान पशुओं के साथ दरिंदगी करता। हाल ही में जब सीसीटीवी कैमरे में देखा गया तो आरोपी 2 गायों के साथ रेप कर रहा था।

डेढ़ साल पहले ही शादी, फिर जानवरों के साथ करता है दरिंदगी

यह घटना देखकर पुलिस की भी रूह तक कांप गई। पुलिस ने भी तुरंत मामला दर्ज किया और इसके बाद आरोपी को उसके डेरे से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की करीब डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी। जिसके 1 महीने पहले ही बच्चा भी हुआ है। पुलिस अधिकारियों ने अब प्लॉट पर रखे जाने वाले पशुओं और गांव के अन्य पशुओं का मेडिकल करवाना भी शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि अब तक इस दरिंदे ने दर्जनों बेजुबान पशुओं को अपना शिकार बनाया है।