हरियाणा के सोनीपत में एक महिला को तीसरी मंजिल से फेंककर हत्या कर दी गई। लेकिन महिला मरने से पहले बड़ा खुलासा गई है, बता दें कि मृतका एक महीने पहले ही राजस्थान के सीकर से सोनीपत रहने के लिए आई थी।

सोनीपत/सीकर. हरियाणा के सोनीपत में एक महिला को तीसरी मंजिल से धक्का देकर उसकी हत्या कर दी गई। जब महिला की चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाला युवक वहां आया तो महिला ने उसे अपने हत्यारे का नाम भी बताया। इतना ही नहीं मारने वाले ने महिला को धक्का देते वक्त का एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक महीने पहले ही सीकर से आई थी सोनीपत

जानकारी के अनुसार मरने वाली महिला का नाम पूनम है। जो अपने 8 साल के बेटे के साथ एक महीने पहले ही सोनीपत में आकर रहने लगी। वैसे तो वह राजस्थान के सीकर जिले के ताजपुर गांव की है। हालांकि उसका पति अभी राजस्थान ही रह रहा था।

मोबाइल में रिकॉर्ड किया मौत का वीडियो

पड़ोसी युवक अस्मत ने बताया कि जब उसे शोर सुनाई दिया तो वह नीचे आया तो वहां भीड़ लगी थी। ऐसे में अस्मत ने तुरंत फोन करके इसकी सूचना 112 नंबर प्रदीप। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इसी दौरान पूनम ने उसे कहा कि चंदन चौरसिया नाम के युवक ने उसे धक्का दिया है। जिसने अपने मोबाइल में वीडियो भी रिकॉर्ड किया है।

महिला बार-बार ले रही थी एक ही नाम

पड़ोसी युवक के अनुसार महिला बार-बार में चंदन का नाम ले रही थी। पुलिस के पहुंचने के बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल अब पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।