राजस्थान के सीकर जिले में एक महिला की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार किया है। पति को शक था कि उसकी पत्नी का किसी और से अफेयर चल रहा है, जिसके बाद उसने पत्नी की हत्या कर दी।

सीकर. राजस्थान के सीकर जिले में 5 दिन पहले महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया। दरअसल 5 दिन पहलेखंडेला इलाके के भदवाड़ी गांव में मनीषा वर्मा नाम की महिला की बॉडी घरवालों को मिली। परिवार के लोगों ने महिला के पति राकेश, सात संतरा और अन्य लोगों पर मुकदमा दर्ज करवाया। जब पुलिस ने इस मामले में तहकीकात करना शुरू किया तो पुलिस को क्लू मिला। पुलिस ने महिला के पति राकेश को राउंडअप किया और उससे पूछताछ की तो उसने अपनी पत्नी का गला घोटकर मर्डर करना कबूल किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अफेयर के शक में बीवी को उतार दिया मौत के घाट

जब पुलिस ने महिला के पति से पूछताछ करना शुरू किया तो सामने आया कि पत्नी का शादी के बाद किसी से अफेयर होने के शक के चलते राकेश ने अपने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस पूछताछ में राकेश ने बताया कि जब वह घर से चला जाता तो उसकी पत्नी का फोन कई बार बिजी आता।

पत्नी फोन पर किसी से करती थी बात…बस यही बना मौत का कारण

कई बार जब राकेश अपने घर पर रहता तो भी उसकी पत्नी किसी से फोन पर बात करती रहती। जब राकेश उसे इस बारे में पूछता रहता तो उसकी पत्नी मनीषा बात को टालती रहती थी। पत्नी का किसी और से अफेयर होने के शक में राकेश ने प्लांड तरीके से अपनी पति का गला घोंटा और फिर पत्नी को मारकर वहां से फरार हो गया।

आए दिन सामने आते हैं ऐसे केस

बता दें कि यह कोई पहला मामला नहीं है जो लव अफेयर और अवैध संबंधों की वजह से मर्डर हुआ हो। ऐसी कई मामले आए दिन प्रदेश और देश से सामने आते रहते हैं। एक जरा से शक के कारण पूरा परिवार बर्बाद हो जाता है।