राजस्थान में इस समय फसल कटाई का काम चल रहा है। पर इसके चलते आए दिन कोई ना कोई हादसा हो रहा है। ताजा सनसनीखेज मामला सीकर शहर से सामने आया है। जहां खेत में बनी झोपड़ी में सो रहा मासूम मां की आंखों के सामने जिंदा ही जल गया।

सीकर (sikar). राजस्थान के सीकर शहर से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 2 साल का मासूम अपनी मां की आंखों के सामने जिंदा ही जल गया। पीड़िता ने अपने बच्चे को बचाने की काफी कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो पाई। दरअसल मासूम अपनी मां के साथ नानी के घर आया था। मासूम की मां अपने पीहर फसल की कटाई करवाने के लिए आई हुई थी। हादसा शहर के मावंडा इलाके में रेवाली की ढाणी में हुआ।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

फसल कटाने आई मां, साथ आया था मासूम भी

रेवाली की ढाणी के रहने वाले पोप सिंह ने अपनी बेटी रिंकी कवर को खेत में फसल की कटाई के लिए बुलाया था। ऐसे रिंकी उनकी मदद करने के लिए मायके आ गई थी साथ में ही 2 साल का बेटा विकास भी उनके साथ आ गया। फसल की कटाई करने के बाद 2 साल का मासूम विकास अपनी नानी बबीता और मां रिंकी के साथ खेत में ही बने मकान में सो रहा था।

शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बचाने की कोशिश भी हुई बेकार

इसी दौरान शॉर्ट सर्किट के साथ धमाके की आवाज सुनाई दी। जिसमें विकास पूरी तरह से जल गया। हालांकि उसकी मां और नानी दोनों ही जल्दी से उठी और उसे बचाने की काफी कोशिश की लेकिन वह दोनों भी बुरी तरह झुलस गए। जिस दौरान यह हादसा हुआ उस दौरान मासूम का नाना पोप सिंह बाहर गया हुआ था। वहीं आस-पास में कोई मकान में नहीं था ऐसे में कोई मदद करने भी नहीं पहुंचा। आखिरकार आसपास के लोग वहां पहुंचे जहां से तीनों को हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां पर मासूम विकास को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं मां और नानी का इलाज जारी है

पूरे मामले सबसे शॉकिंग बात तो यह है कि इस हादसे में आग बुझाने के लिए दमकल भी नहीं पहुंच पाई क्योंकि इलाका आबादी क्षेत्र से करीब 60 किलोमीटर दूर था।

इसे भी पढ़े- प्रेमी ने किया सुसाइड, इस शॉकिंग न्यूज को सुनकर प्रेमिका ने भी खुद को जिंदा जलाया...