राजस्थान की राजधानी जयपुर के एक डॉक्टर ने भोपाल की महिला डॉक्टर को शादी का झांसा देकर कई दिनों तक शारीरिक संबंध बनाए। पहले महिला डॉक्टर से सगाई कर उसके साथ सेक्स किया, लेकिन जब महिला डॉक्टर ने शादी के लिए कहा तो छोड़कर चला गया।

जयपुर. राजधानी जयपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तर भारत के सबसे बड़े अस्पताल माने जाने वाले जयपुर के एसएमएस अस्पताल के एक डॉक्टर पर रेप का आरोप लगाते हुए मध्यप्रदेश भोपाल की रहने वाली एक डॉक्टर ने केस दर्ज करवाया है। जयपुर के एसएमएस पुलिस थाने में यह मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस डॉक्टर से पूछताछ की तैयारी कर रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

डॉक्टर पर बलात्कार का केस दर्ज

दरअसल जयपुर के सवाई मानसिंह हॉस्पिटल के डॉक्टर दर्शन के खिलाफ यह मुकदमा दर्ज किया गया है। दर्शन की मुलाकात भोपाल के डॉक्टर से दिल्ली में एक कांफ्रेंस में हुई थी। उसके बाद दोनों में दोस्ती हुई और दर्शन ने डॉक्टर को जयपुर घूमने के लिए बुलाया।

जयपुर बुलाकर दिया शादी का झांसा

जयपुर आने के बाद दर्शन ने डॉक्टर के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। महिला डॉक्टर ने अपने परिवार से पूछ कर इस बारे में आगे बातचीत करने के लिए कहा और भोपाल चली गई। उसके बाद दोनों की फोन पर बातचीत होती रही। दिसंबर 2023 में फिर से डॉ दर्शन ने महिला डॉक्टर को भोपाल से जयपुर बुलाया और जयपुर आने के बाद उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा।

यह भी पढ़ें : प्रेमी के लिए दूसरे मर्दों के साथ रात गुजारने तैयार हुई प्रेमिका, 3 बार हुई प्रेग्नेट

सगाई के बाद बनाए संबंध

महिला डॉक्टर का कहना है कि डॉक्टर दर्शन ने सगाई की और सगाई के बाद कई दिनों तक संबंध बनाए। कहा कि मैं जल्द ही शादी कर लूंगा। लेकिन जब शादी के लिए महिला डॉक्टर ने दबाव बनाया तो कहा कि मैं पहले से शादीशुदा हूं, मैं तुमसे शादी नहीं कर सकता और उसके बाद उसका नंबर ब्लॉक कर दिया और छोड़कर चला गया। महिला डॉक्टर ने अब जयपुर के एसएमएस पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने बताया कि यह मुकदमा पहले भोपाल में दर्ज किया गया था। लेकिन घटनास्थल जयपुर होने के करण भोपाल पुलिस ने यह है जयपुर भेज दिया है।

यह भी पढ़ें : 18 साल की लड़की ने सिसक-सिसक कर सुनाई हैवानियत की कहानी, फूट-फूटकर रो पड़े घरवाले, दिल दहला देगी ये घटना