राजस्थान में एक बल्ड डोनेट करने आए युवक की जान चली गई है। उसके सीने में ब्ल्ड डोनेट करने के बाद अचानक दर्द उठा और उसकी कुछ ही देर में जान चली गई।

जयपुर. राजस्थान की राजधानी जयपुर के एसएमएस अस्पताल में एक युवक की अचानक मौत हो गई है। वह युवक महज खून देने के लिए आया था। खून देने के बाद उसके सीने में अचानक दर्द उठा, उसे इलाज के लिए तुरंत इमरजेंसी में लेकर गए, जहां कुछ ही देर बाद युवक की मौत हो गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हार्ट अटैक से मौत

जानकारी के अनुसार एक युवक एसएमएस अस्पताल में खून देने के लिए पहुंचा था। खून देने के बाद अचानक उसके सीने में दर्द होने लगा, उसके बाद उसे इमरजेंसी में भर्ती किया गया। जहां अचानक कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। डॉक्टर ने बताया कि उसे हार्ट अटैक आ गया। जिसके कारण उसकी मौत हो गई है।