श्रीकरणपुर चुनाव 2024राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। जिस श्रीकरणपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी को विधायक बनने से पहले पार्टी ने मंत्री बना दिया था। वे चुनाव हार गए हैं। 

श्रीकरणपुर. राजस्थान की श्रीकरणपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी और हालही में मंत्री बने सुरेंद्र पाल सिंह की हार हो गई है। वहीं कांग्रेस के रुपिंदर कुमार को भारी मतों से जीत मिली है। राजस्थान की श्रीकरणपुर विधानसभा सीट पर 5 जनवरी को हुए चुनाव का रिजल्ट आ गया है। यहां भाजपा को पूरी उम्मीद थी कि सुरेंद्रपाल सिंह जीत जाएंगे। लेकिन यहां राजनीतिक समीकरण उलटा हो गया। कांग्रेस के रुपिंदर कोर की जीत हुई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कांग्रेस प्रत्याशी रुपिंदर सिंह कुन्नर को जीत की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि ये जीत स्व. गुरमीत सिंह कुन्नर के जनसेवा कार्यों को समर्पित है।

आपको बतादें कि विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुन्नर का निधन हो गया था। इस कारण इस सीट पर विधानसभा चुनाव स्थगित कर दिए गए थे। क्योंकि तुरंत दूसरा प्रत्याशी मैदान में खड़ा करना और चुनावी संबंधी सभी प्रक्रियाएं पूरी करना भी मुश्किल था। ऐसे में चुनाव आयोग द्वारा राजस्थान की श्रीकरणपुर सीट पर 5 जनवरी को चुनाव और 8 जनवरी को रिजल्ट घोषित करना तय किया गया था। कांग्रेस ने यहां से गुरमीत सिंह कुन्नर के बेटे रुपिंदर सिंह कुन्नर को टिकट दिया था।

श्रीकरणपुर सीट पर घोषित हुए रिजल्ट में भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्रपाल सिंह की हार हुई है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी रुपिंदर सिंह कुन्नर की 12500 से अधिक वोटों से जीत बताई जा रही है। हालांकि अभी चुनाव आयोग द्वारा अधिकारिक रूप से घोषणा करना बाकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भाजपा के सुरेंद्रपाल सिंह टीटी की 12570 वोटों से हार हुई है। वहीं कांग्रेस के रुपिंदर सिंह कुन्नर जीते हैं।