राजस्थान के बांदीकुई में बाघ के हमले से तीन लोग घायल हो गए। एक को जयपुर रेफर किया गया, जबकि दो का बांदीकुई में इलाज चल रहा है। वन विभाग बाघ को पकड़ने की कोशिश कर रहा है।

दौसा (राजस्थान). दौसा जिले के बांदीकुई क्षेत्र के महुंखेड़ा गांव में आज सुबह एक बाघ के हमले से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना उस समय घटी जब गांव के लोग रोजमर्रा के कामों के लिए अपने घरों से बाहर निकले थे। अचानक बाघ ने हमला कर दिया, जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। घायलों में विनोद मीना, उगा महावर और बाबूलाल मीना शामिल हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दहशत ऐसी कि लोग घर से नहीं निकल रहे बाहर

गंभीर घायल जयपुर रेफर हमले में विनोद मीना की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें तुरंत जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। उगा महावर और बाबूलाल मीना को बांदीकुई के उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव में फैली दहशत इस घटना के बाद महुंखेड़ा और आसपास के इलाकों में डर का माहौल है। लोग घरों से बाहर निकलने में घबरा रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द से जल्द बाघ को पकड़ने की मांग की है।

सरिस्का के जंगलों से रहवासी इलाके में आया

वन विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों का कहना है कि बाघ सरिस्का के जंगलों से भटककर इस क्षेत्र में आ गया है। टीम ने बाघ को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। बाघ को ट्रेंकुलाइज करने के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि उसे सुरक्षित जंगल में वापस ले जाया जा सके।

बाघ के लिए बुलाई गई सरिस्का से स्पेशल टीम

पहले भी हुई थी हरकत बताया जा रहा है कि इससे पहले कोलवा गांव में एक जंगली जानवर की हरकत देखी गई थी। हालांकि, उस घटना में किसी व्यक्ति पर हमला नहीं हुआ था। लेकिन अब बाघ के हमले की पुष्टि होने के बाद इलाके में लोगों की चिंता बढ़ गई है। सरिस्का से आई विशेष टीम बाघ को पकड़ने के लिए सरिस्का से विशेषज्ञों की टीम बुलाई गई है। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और बाघ को देखते ही तुरंत अधिकारियों को सूचित करें।

यह भी पढ़ें-झालावाड़ में की सबसे दर्दनाक खबर: 10 सेकंड के एक झटके में दो मासूमों की मौत...