राजस्थान के टोंक जिले में हैवानितक की खबर सामने आई है। जहां एक 22 साल की लड़की का गैंगरेप किया गया। पीड़ता ने तड़प-तड़पकर अपने प्राण त्याग दिए। मां को जो दर्दनाक आपबीती सुनाई है वह दिल दहला देने वाली है। 

टोंक. राजस्थान में महिला अत्याचार की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। इसी बीच राजस्थान के टोंक जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक गैंगरेप पीड़िता की घटना के बाद मौत हो गई। वह कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थी। हालांकि मामले में पुलिस ने अभी एक आरोपी को ही गिरफ्तार किया है। जबकि दूसरा आरोपी घटना के बाद से लेकर आज तक फरार है....

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दरिंदे ने बहला-फुसलाकर किया रेप

पूरी घटना टोंक जिले के ग्रामीण क्षेत्र की है। जहां इब्राहिम गंज का रहने वाला गोलू मीणा पीड़िता के घर पर 22 जनवरी को शाम 5:30 बजे बाइक लेकर आया और उसे बहला फुसलाकर अपने साथ खेत पर ले गया। जहां सवाईमाधोपुर का रहने वाला भानु पहले से ही मौजूद था। दोनों ने उस मासूम के साथ रेप किया।

मां को बेटी ने बताई दर्दभरी कहानी...

घटना के बाद पीड़िता जैसे तैसे दर्द से कहराते हुए घर पर पहुंच गई, लेकिन जब उसके पेट में तेज दर्द हुआ तो उसने अपनी मां को पूरी पीड़ा बता दी। पहले तो परिवार ने बदनामी के डर से पुलिस में मामला दर्ज नहीं करवाया लेकिन परिजनों का मानना था कि ऐसे आरोपियों को किसी भी हाल में नहीं बक्शा जाए।

दर्द से तड़पते हुए मासूम की मौत

25 जनवरी को मुकदमा दर्ज हुआ तो अगले दिन ही पीड़िता की हालत ज्यादा खराब हो गई। उसका दर्द लगातार बढ़ता गया ऐसे में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। करीब 3 से 4 साल पहले पीड़िता के पिता भी मर चुके थे। वही पीड़िता को घर से अपनी बाइक पर खेत ले जाने वाला आरोपी उसका दूर का रिश्तेदार है। जो अभी घटना के बाद से फरार है। पुलिस ने मामले में भानु को गिरफ्तार किया है।