राजस्थान की एटीएस टीम ने उदयपुर के जंगलों से एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जो अब तक कई पेंथरों को मार चुका है। उसके बाद उनकी खाल निकाला था। इस काम में उसकी पत्नी भी आरोपी है।

उदयपुर. झीलों की नगरी उदयपुर से एक शिकारी को पकडा गया है। उसके पास से पैंथर फैमिली की खाल बरामद की गई है। सूचना मिली है कि ऑर्डर मिलने पर ही उसने खाल बरामद करने के लिए जानवरों की हत्या की थी। इस हत्याकांड के बाद अब पुलिस ने उसे धर लिया है। इस पूरे मामले की जांच एटीएस कर रही है। फिलहाल उस शख्स के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है जो शिकारी का बॉस है। बुधवार देर रात यह एक्शन लिया गया है। आज शिकारी को कोर्ट में पेश कर उसे रिमांड पर लिया जाएगा और उसके बाद उससे पूछताछ की जाएगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राजस्थान एटीएस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

एटीएस के एडीजी अशोक राठौड ने बताया कि उदयपुर के गोगुंदा इलाके से शिकारी चूनाराम उर्फ सुनील को पकडा गया है। उसके पास से दो बच्चों और दो व्यस्क पेंथर की खाल मिली है। एक बाइक, मोबाइल फोन, कुछ कैश और कुछ अन्य सामान भी मिला है। उसके एक होटल के पास से पकडा गया है। सूचना है कि इसी होटल में डील होने वाली थी। एटीएस के अफसरों ने बताया कि लोकल टीम ने इस मामले में इंतजार भी किया लेकिन बाद में आरोपी को पकड लिया गया।

दो शादियां करने वाला शिकारी मार चुका है 4 पेंथर

आरोपी चूनाराम पहले लड़कियों का अपहरण और जबरन शादियां कराने के मामलों में भी जेल जा चुका है। वह करीब चार पांच साल से जंगली जानवरों के अंगों का काम कर रहा था। उदयपुर और आसपास के जिलों में जंगलात एरिया ज्यादा होने के कारण वह यहीं रहता है। वन विभाग में ही वह कई बार मजदूरी कर चुका है और लोकल लोगों से ज्यादा जानकारी जुटा चुका है। उसने कुछ दिन पहले ही उदयपुर से चार पेंथर मारें। पहले तो उन्हें गोली मारी गई और फिर लाठियों से पीटा गया। ताकि खाल को ज्यादा नुकसान नहीं हो। पुलिस ने बताया कि चूनाराम ने दो शादियां की है। पहली पत्नी से पांच बच्चे हैं और दूसरी से छह बच्चे है। अभी वह दूसरी पत्नी कावेरी के साथ रहा रहा है।