राजस्थान के उदयपुर जिले से पुलिस की खाकी वर्दी को शर्मसार कर देने वाला एक शर्मनाक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दो कांस्टेबल एक लड़की के साथ रंगरलियां मना रहे हैं। एक वीडियो बना रहा था तो दूसरा गोद में बैठकर हरकतें करते दिखाई दिया।

उदयपुर. राजस्थान के उदयपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एसपी ने दो कांस्टेबल को सस्पेंड किया है। दरअसल इन दोनों कॉन्स्टेबल का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें दोनों कॉन्स्टेबल अपने एक वकील साथी के साथ एक कमरे में बैठे हुए थे। एक कॉन्स्टेबल वीडियो बना रहा था तो दूसरा उसके पास बैठा था जबकि उनका वकील साथी युवती की गोद में लेट रखा था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

उदयपुर एसपी ने दोनों कांस्टेबल को नौकरी से निकाला

जब यह वीडियो पुलिस के पास पहुंचा तो एसपी विकास शर्मा ने त्वरित कार्रवाई की और कॉन्स्टेबल सुरेंद्र और लोकेश को सस्पेंड कर दिया। हालांकि इस मामले में एक कॉन्स्टेबल ने सफाई दी है कि युवती से उसका बहन जैसा ही रिश्ता है। सस्पेंड हुए कॉन्स्टेबल सुरेंद्र पर पहले भी एक व्यक्ति ने भूपालपुरा थाने में नियत पर शक होने के आधार पर पुलिस को शिकायत दी थी। वही कॉन्स्टेबल लोकेश को एक अपहरण के मामले में आरोपी पक्ष का समर्थन देने के तथाकथित मामले में लाइन हाजिर किया गया था।

पहले भी उदयपुर में 19 पुलिसकर्मियों को किया था लाइन हाजिर

हालांकि दोनों फिलहाल अब पुलिस के सामने अपना पक्ष भी रखेंगे। वहीं इससे पहले उदयपुर में 5 दिन पहले गोगुंदा थाना इलाके में एक युवक की हत्या के बाद पुलिस ने सीआई सहित पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया था। इसके अलावा 19 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया था। लेकिन अब इन दो कांस्टेबल के वीडियो के वायरल होने के बाद सस्पेंड होना पूरे राजस्थान में चर्चा का विषय बना हुआ है।