Udaipur News : उदयपुर के एक होटल में पुलिस ने छापा मारकर 7 युवकों और 5 लड़कियों को गिरफ्तार किया है। ये लड़कियां नेपाल और झारखंड की रहने वाली हैं और होटल में कथित तौर पर देह व्यापार का धंधा चल रहा था।

उदयपुर. राजस्थान में वेनिस सिटी के नाम से मशहूर उदयपुर शहर जहां पर्यटन के मामले में प्रदेश में सुर्खियों में रहता है। वहीं अब यहां होटलों में अवैध काम भी हो रहे हैं। उदयपुर में सवीना पुलिस के द्वारा बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। टीम ने यहां एक होटल में दबिश देते हुए अवैध देह व्यापार करने के मामले में 7 लड़के और 5 लड़कियों को पकड़ा है। जिनसे अब पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार की गई लड़कियां नेपाल, झारखंड की रहने वाली है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

होटल ऑक्सो इन में हो रहा था गंदा धंधा

थानाधिकारी अजय सिंह के अनुसार सेक्टर 13 स्थित होटल ऑक्सो इन में पुलिस को लंबे समय से अवैध देह व्यापार की सूचना मिल रही थी। टीम के द्वारा इसकी पुष्टि करवाई गई। जहां ऐसा हकीकत में होना पाया गया। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए मौके से 7 लड़के और 5 लड़कियों को पकड़ा गया है। गिरफ्तार लड़कियां नेपाल,दिल्ली, रायपुर और झारखंड की रहने वाली है।

उदयपुर पुलिस ने इन लोगों को रंगेहाथ पकड़ा

इसके अलावा पुलिस ने मामले में मुकेश मीणा, भावेश जोशी, राजेश कुमार, नाथूराम पटेल, यशपाल वैष्णव, बापूलाल पटेल,जयेश भाटिया को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि पुलिस ने मामले में गिरफ्तार लड़कियों के नाम उजागर नहीं किए हैं। फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है कि आखिर कितने लंबे समय से यहां अवैध देह व्यापार किया जा रहा था।

जयपुर में भी पकड़ाया मसाज के नाम पर देह व्यापार 

  • आपको बता दें कि प्रदेश में इस तरह की कार्रवाई का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी राजधानी जयपुर सहित अन्य जिलों में पुलिस ऐसी कार्रवाई कर चुकी है। जहां होटल की आड़ में अवैध देह व्यापार का धंधा किया जाता है।
  • ज्यादातर मामलों में पुलिस आरोपियों को शांतिभंग में गिरफ्तार करके वापस छोड़ देती है। ऐसे में छूटने के बाद वह वापस अवैध व्यापार शुरू कर देते हैं। जबकि नियमानुसार इन मामलों में पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की जाती है। यह कार्रवाई आरपीएस लेवल का अधिकारी करता है।